ब्राजिलियन मॉडल Suzy Cortez दिखी हॉट तो मकान मालिक ने कर दी अजीब हरकत, कहा- मेरे लिए ये डरावना था जब उसने...
नई दिल्ली। ब्राजीली मॉडल सूजी कॉर्टेज ने अपनी एक ट्रैवल स्टोरी को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। मॉडल सूजी ने दावा किया कि बहुत हॉट होने के चलते उन्हें प्रताड़ित होना पड़ा और काफी दुख सहना पड़ा है। सूजी कॉर्टेज का कहना है कि उन्होंने 75 हजार रुपये खर्च कर Airbnb रेंटल साइट से एक अपॉर्टमेंट बुक किया था। लेकिन हॉट गर्ल फोबिया से ग्रसित एक होस्ट ने उन्हें वहां से बाहर निकाल दिया। कॉर्टेज़ के अनुसार, मेजबान ने उसके कपड़ों के बारे में शिकायत की थी विशेष रूप से, वर्कआउट लेगिंग को लेकर। इससे पहले उज मेजबान ने दूसरे दिन कॉर्टेज की बुकिंग तुरंत रद्द कर दी।
Playboy model claims she was kicked out of Airbnb for being too hot https://t.co/QJtS2piqT3 pic.twitter.com/1kUbxugY2p
— New York Post (@nypost) March 2, 2022
दूसरे दिन ही घर से निकाल दिया
"दूसरे दिन से मुझे अपने जिम के कपड़ों के बारे में शिकायतें मिलने लगीं, जो कि लेगिंग थे," कॉर्टेज़ ने दावा किया। "मेजबान ने बस इतना कहा कि मुझे अपार्टमेंट छोड़ना होगा क्योंकि यह मेरे जैसे नहीं बल्कि पारिवारिक लोग रहते हैं। मॉडल को Airbnb से एक ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें कहा गया था कि उसकी बुकिंग रद्द कर दी गई थी।
मां से मिलने गई थी Suzy Cortez
मॉडल ने जनवरी में वो अपार्टमेंट लिया था ताकि वह São Paulo शहर में अपने परिवार से मिल सके। हालांकि, इस अपार्टमेंट में वह 48 घंटे भी नहीं रह सकीं. सूज़ी कॉर्टेज़ ने आरोप लगाया कि अपार्टमेंट के मेल होस्ट ने उसे ना सिर्फ बाहर निकाला बल्कि उसका सामान भी कूड़ेदान में फेंक दिया। कॉर्टेज़ कहती हैं कि अब वो Airbnb पर मुकदमा करेंगी।
सूजी कॉर्टेज ने कहा- ये डरावनी फिल्म
सूज़ी कॉर्टेज़ ने Jam Press को बताया कि यह अब तक का सबसे बड़ा बुरे सपने की तरह है। मैं बेहद शर्मिंदा और मानसिक रूप से हिल गई हूं। अपने माता-पिता को देखने की मेरी ये यात्रा एक डरावनी फिल्म में बदल गई।
Suzy Cortez ने कहा- हॉट दिखने के चलते ये सहना पड़ा
nypost.com की रिपोर्ट के मुताबिक, अपार्टमेंट को किराये पर देने वाले (होस्ट) ने कॉर्टेज़ के कपड़ों को लेकर शिकायत की थी। विशेष रूप से, Workout Leggings को लेकर। उसने कॉर्टेज़ से दूसरे दिन ही बुकिंग तुरंत रद्द करने के लिए कह दिया। सूज़ी कॉर्टेज़ के मुताबिक बहुत सुंदर या हॉट दिखने के कारण मुझे उत्पीड़न का सामना करना पड़ा












Click it and Unblock the Notifications