मॉडल केरन मैक्डोगल ने जीता मुकदमा, अब सबको बता सकेंगी डोनाल्ड ड्रंप से अपने यौन संबंधों की बात

नई दिल्ली। पूर्व प्लेब्वॉय मॉडल कैरेन मैकडोगल ने टैबलॉयड कंपनी अमेरिकन मीडिया इंक के साथ अधिकारों को लेकर चल रहे मामले को खत्म कर लिया है। इस मुकदमे के निपटारे होने के बाद कैरेन डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने संबंधों पर मीडिया में चर्चा करने को आजाद हैं। कैरेन ने ट्रंप से अपने संबंधों पर मीडिया में बात करने की मांगको लेकर मुकदमा किया था, क्योंकि अमेरिकन मीडिया इंक से हुए करार की शर्तों के मुताबिक वो इस पर बात नहीं कर सकती थीं। मुकदमें के निपटारे के बाद वो ट्रंप के साथ अपने रिश्तों पर बात करने को आजाद हैं।

मॉडल ने किया कोर्ट का रुख

मॉडल ने किया कोर्ट का रुख

कैरेन मैकडोगल ने बीते माह लॉस एंजेलिस में मुकदमा दायर कर मीडिया कंपनी के साथ समझौते को रद्द करने की मांग की थी जिसके तहत वे अपने संबंध को लेकर चर्चा नहीं कर सकती थीं। कैरेन ने कहा था कि उन्हें ट्रंप से अफेयर की कहानी के अधिकारों के लिए 2016 के राष्‍ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान 150000 डॉलर दिया गया था लेकिन यह कभी चलाई नहीं गई। मैक्डोगल ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने ट्रंप के खिलाफ यह स्टोरी पब्लिश कराने के लिए American Media Inc. को कहा था, लेकिन उन्होंने इसे पब्लिश नहीं किया।

 ऐसे हुआ निपटारा

ऐसे हुआ निपटारा

कैरेन मैकडोगल और अमेरिकन मीडिया इंक के बीच मुकदमे को खत्म करते हुए समझौता हुआ है कि कैरेन मैकडोगल खबरों के अधिकार को बेचेंगी तो उससे होने वाली आय का 10 फीसदी हिस्सा अमेरिकन मीडिया इंक को मिलेगा। दोनों पक्ष इस पर सहमत हो गए। मॉडल ने इस पर खुशी जाहिर की है।

ट्रंप के साथ दस महीने तक रिश्ते में होने का किया है दावा

ट्रंप के साथ दस महीने तक रिश्ते में होने का किया है दावा

मैक्डोगल ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ वह 10 माह तक रिश्ते में थीं। उन्होंने बताया कि ट्रंप उन्हें 'बेबी' कहकर बुलाते था और कभी-कभी तो ब्यूटीफुल केरन भी कहते थे। मैक्डोगल ने कहा, 'मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद, ट्रंप ने मुझे पैसे देने चाहे थे। और मुझे नहीं पता था कि इन पैसों को किस तरह से लिया जाए। लेकिन मैंने उनकी तरफ देखा और कहा, मैं उस प्रकार की लड़की नहीं हूं, जो तुम सोच रहे हो।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+