59 साल बाद पृथ्वी के सबसे करीब से गुजरा बृहस्पति, देखिए कैसा दिखा 53 चंद्रमाओं वाला ग्रह

नई दिल्ली, 27 सितंबर। पिछले 107 वर्षों में बृहस्पति को पृथ्वी ने अपने सबसे नजदीक पाया, जब रात भर ये 53 चंद्रमाओं वाला ग्रह स्पेस में चमकता हुई दिखाई दिया। ये खास पल 59 साल बाद आया। जिसकी तस्वीरें कुछ कैमरों में कैद हुईं। आइए तस्वीरों में देखते हैं कि चमकीला ग्रह कैसा दिखा और अब ये पृथ्वी के नजदीक फिर से कब लौटेगा?

1963 के अब पृथ्वी के करीब दिखा बृहस्पति

1963 के अब पृथ्वी के करीब दिखा बृहस्पति

बृहस्पति को 1963 के बाद अब फिर से पृथ्वी के करीब देखा गया। नासा के साइंटिस्ट्स की भविष्यवाणी सच साबित हुई। बृहस्पति को सोमवार की रात पृथ्वी से करीब 367 मिलियन मील की दूरी पर देखा गया। ये करीब 250 मील पृथ्वी के नजदीक देखा गया।

रात भर दिखा 53 चंद्रमाओं वाला यह ग्रह

रात भर दिखा 53 चंद्रमाओं वाला यह ग्रह

बृहस्पति ग्रह सूर्य के चारों ओर एक चक्कर पूरा करने में 11 साल से अधिक का समय लेता है। ये पृथ्वी से आकाश में सबसे चमकीले पिंड जैसा दिखता है। नासा के अनुसार, बृहस्पति ग्रह सोमवार की यानी 26 सितंबर की शाम 5:29 बजे के बाद आसमान में दिखाई देना शुरू हुआ जो अगले दिन 27 सितंबर को सुबह 5:31 बजे तक आकाश में दिखाई दिया।

350 मिमी लेंस से देखा गया बृहस्पति

350 मिमी लेंस से देखा गया बृहस्पति

बृहस्पति के साथ उसके चार गैलीलियन चंद्रमा इस ग्रह की खूबसूरती बढ़ाते हैं। स्पेस साइंस के अनुसार, बृहस्पति जब अपनी कक्षा में सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाता है। उस वक्त एक बिंदु ऐसा होता है जब वह पृथ्वी से दिखाई देने वाले सूर्य के विपरीत दिशा में पहुंचता है। सोमवार को इसी खगोलीय घटना की वजह से सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति 59 साल में पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा। इस दृश्य बेहद खूबसूरत था। इसे 350 मिमी लेंस के कैमरे से बिल्कुल स्पष्ट देखा गया।

अगली बार 2129 में आएगा बृहस्पति

अगली बार 2129 में आएगा बृहस्पति

बृहस्पति ग्रह पृथ्वी से 59,06,29,248 किलोमीटर दूरी से गुजरा। पिछले 107 वर्षों में ये पृथ्वी और बृहस्पति के बीच सबसे कम दूरी थी। अगली बार अब ये दृश्य 2129 में फिर से दिखाई देगा।

नासा ने जारी की तस्वीरें

नासा ने जारी की तस्वीरें

वैज्ञानिकों ने अब तक 79 उपग्रह खोज डाले हैं। गैलीलियन उपग्रह बृहस्पति के 53 नामित चंद्रमाओं में से एक है। आईओ, यूरोपा, गेनीमेड और कैलिस्टो चार चंद्रमा हैं जिन्हें बृहस्पति के गैलीलियन उपग्रह कहा जाता है। यह शब्द गैलीलियो गैलीली से आया है, जिन्होंने इन ग्रहों को 400 से अधिक साल पहले खोजा था। नासा ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप द्वारा ली गई बृहस्पति और उसके चंद्रमाओं की नई तस्वीरें जारी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+