Plane Crash: अमेरिका के न्यू हैम्पशायर में प्लेन क्रैश, विमान में बैठे 2 लोगों की मौत
एक सिंगल इंजन वाला बीचक्राफ्ट सिएरा विमान शुक्रवार शाम न्यू हैम्पशायर में कीन डिलंट-हापकिंस हवाई अड्डे के निकट इमारत में टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कीन के मेयर मेयर जार्ज हेंसल ने बताया कि विमान में सवार दो लोगों क
अमेरिका के न्यू हैम्पशायर में एक छोटा विमान इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार दो लोगों की मौत हो गई। इमारत से टकरान के बाद विमान में भीषण आग लग गई। हालांकि हादसे के बाद, इमारत के अंदर मौजूद आठ लोगों को बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल हवाईअड्डे पर परिचालन प्रभावित नहीं हुआ है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Image- PTI
मृतक की पहचान नहीं
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि हेंसल ने कहा कि विमान एक रिहायशी अपार्टमेंट के दो मंजिला इमारत से टकराया। विमान के टकराने के बाद आग लग गई, हालांकि इमारत के अंदर मौजूद सभी आठ लोगों को बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि बाहर निकाले गए सभी लोगों को दूसरे स्थान पर ले जाया गया। मेयर ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की अभी जांच की जा रही है।
हादसे की हो रही जांच
मेयर हेंसल ने कहा कि विमान का स्वामित्व मोनाडॉक एविएशन के पास है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि विमान कहां जा रहा था और मोनाडॉक में किसी ने फोन का जवाब नहीं दिया। FAA ने बताया, 'हम राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के साथ मिलकर इस घटना की जांच करेंगे और जांच के बाद जानकारी देंगे।' उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इस जांच का नेतृत्व करेंगे। मेयर ने कहा, 'हम बहुत भाग्यशाली हैं कि विमान इमारत के उस हिस्से से नहीं टकराया जहां अधिक लोग थे।' उन्होंने कहा कि अगर विमान उस हिस्से से टकराता तो हादसा बहुत बड़ा हो सकता था, हालांकि ऐसा नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications