पायलट पति की तबीयत बिगड़ी और आसमान में हो गई मौत, दिलेरी दिखाते हुए पत्नी ने फ्लाइट की करवाई इमरजेंसी लैंडिंग

After her pilot husband suffered a medical emergency during flight, his wife, Yvonne Kinene-Wells, took control and safely landed the aircraft in California, demonstrating immense bravery and quick thinking in a critical

America News: अमेरिका में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जब बीच आसमान में पायलट पति की तबीयत बिगड़ने के बाद पत्नी ने फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिग करवाई है।

अधिकारियों ने बताया है, कि मेडिकल इमरजेंसी का सामना कर रहे एक पायलट की पत्नी ने विमान उड़ाने की जिम्मेदारी संभाली और कैलिफोर्निया में विमान को सुरक्षित रूप से उतारने में सफल रही। लास वेगास रिव्यू-जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, रियल एस्टेट ब्रोकर एलियट एल्पर 4 अक्टूबर को अपनी पत्नी यवोन किनेन-वेल्स के साथ हेंडरसन, नेवादा से मोंटेरे, कैलिफोर्निया जा रहे थे और वो ट्विन-इंजन बीचक्राफ्ट किंग एयर 90 उड़ा रहे थे, तभी मेडिकल इमरजेंसी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई।

America News

अखबार के मुताबिक, किनेन-वेल्स ने विमान पर नियंत्रण कर लिया और कैलिफोर्निया के बेकर्सफील्ड स्थित मीडोज फील्ड हवाई अड्डे पर हवाई ट्रैफिक कंट्रोलर्स की मदद से विमान को उतार लिया।

अखबार ने बताया है, कि बाद में अल्पर की मौत हो गई। स्पेसफाइंडर्स और हेंडरसन में रामरोड रियल्टी में फोन का जवाब देने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट की पुष्टि की है, जिसने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया।

संघीय उड्डयन प्रशासन की रिपोर्ट में कहा गया है, कि घटना के दौरान विमान चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई और विमान में सिर्फ एक अन्य व्यक्ति था। आपातकालीन लैंडिंग के दौरान सहायता के लिए कर्न काउंटी के अग्निशमन अधिकारियों को बुलाया गया।

एजेंसी के प्रवक्ता जॉन ड्रकर ने कहा कि डिस्पैचर्स को एक कॉल आया, कि सह-पायलट विमान की लैंडिंग की जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं, और अग्निशमन विभाग के अधिकारी तमाम सुविधाओं के साथ रनवे पर मौजूद थे, ताकि हादसा होने की स्थिति में फौरन राहत कार्य शुरू कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+