यात्रियों से भरी फ्लाइट लेकर उड़ा पायलट, 30 हजार फीट की ऊंचाई पर जाकर हो गया बेहोश और ....

30 हजार फीट ऊंचाई पर जाकर अचानक फ्लाइट उड़ाते हुए पायलट हो गया बेहोश

नई दिल्‍ली, 27 अगस्‍त: हवाई जहाज की यात्रा जितनी ही सुविधाजनक होती है उतना ही उसमें अधिक जोखिम होता है। अगर फ्लाइट का किसी वजह से एक्‍सीडेन्‍ट हो गया तो यात्रियों के बचने की संभावना कम होती है। फ्लाइट में सवार यात्रियों को सही सलामत पहुंचाने की जिम्‍मेदारी फ्लाइट पायलट की होती है और अगर वो ही पायलट हजारों फीट ऊंचाई पर उड़ाते समय बेहोश हो जाए तो क्‍या होगा ?

यात्रियों से भरी फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई

यात्रियों से भरी फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई

हाल ही में ऐसी ही खबर सामने आई है, इस घटना में 30 हजार फीट ऊपर प्‍लेन उड़ाते समय अचानक पायलट बेहोश हो गया। इस बात को जानकर यात्रियों से भरी फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई।

बिर्मिंघम एयरपोर्ट से तुर्की के लिए उड़ी थी फ्लाइट

बिर्मिंघम एयरपोर्ट से तुर्की के लिए उड़ी थी फ्लाइट

ये घटना यूनाइटेड किंगडम की है यहां बिर्मिंघम एयरपोर्ट से तुर्की के अंताल्या एयरपोर्ट के लिए जेट 2 ने उड़ान भरी थी लेकिन तीस हजार फीट की ऊंचाई पर जाने के बाद अचानक इस फ्लाइट का पायलट बेहोश हो गया ।

सवार सभी यात्री छुट्टियां मनाने के लिए जा रहे थे

सवार सभी यात्री छुट्टियां मनाने के लिए जा रहे थे

इस प्‍लेन में सवार सभी यात्री छुट्टियां मनाने के लिए जा रहे थे लेकिन जब उन्‍हें ये पता चला कि उनकी फ्लाइट का पायलट कॉकपिट में बेहोश हो गया है, तो उनके होश ही उड़ गए। सबको लगा अब उनकी जान नहीं बचेगी।

फ्लाइट की बीच में ही करवाई गई इमरजेंसी लैडिंग

फ्लाइट की बीच में ही करवाई गई इमरजेंसी लैडिंग

बिर्मिंघम लाइव की खबर के अनुसार पायलट जब बेहोश हो गया तब ग्रीस में इमरजेंसी लैडिंग की गई। यात्रियों ने बताया कि उन्‍हें ये बताया गया कि मेडिकल इमरजेंसी के कारण उनकी फ्लाइट को इमरजेंसी लैडिंग करवाई जा रही है।

यात्रियो को जब असलियत पता चली तब...

यात्रियो को जब असलियत पता चली तब...

यात्रियों ने कहा हमें लगा कि किसी यात्री या एयर होस्‍टेस को कुछ हुआ होगा लेकिन कॉकपिट में जब कई क्रू मेंबर जाते दिखे तो पता चला कि हमारी फ्लाइट का पायलट बेहोश हो गया है। ये सुनकर हमारे होश ही उड़ गए।

एयर लाइंस ने यात्रियों को 15 यूरो का वाउचर दिया और मुफ्त में खाना खिलाया

एयर लाइंस ने यात्रियों को 15 यूरो का वाउचर दिया और मुफ्त में खाना खिलाया

यात्रियों ने भी बताया कि फ्लाइट के उड़ने से पहले भी कुछ हुआ जिस कारण उनकी फ्लाइट आठ घंटे लेट से उड़ी जिस कारण फ्लाइट ने यात्रियों का 15 यूरो का वाउचर और मुफ्त में खाना खिलाया था। खुदा ना खास्‍ता अगर ग्रीस में इमरजेंसी लैडिंग की परमीशन ना मिली होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। ये घटना 23 अगस्त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+