बस कुछ साल बाद.. रोबोट के साथ भी लोग ले सकेंगे दैहिक सुख का मजा!
नई दिल्ली। चौंक गये ना.. लेकिन ऐसा सच में होने जा रहा है, द इंडिपेंडेट में छपी खबर के मुताबिक साल 2070 तक आते-आते इंसान रोबोट के साथ वो सबकुछ कर पायेगा जो कि वो अपने पार्टनर के साथ करता है।
विशेषज्ञ डॉ हेलेन ड्रिसकॉल का कहना है कि जिस तरह से आजकल टेक्नोलॉजी ग्रो कर रही है उससे आने वाले सालों में रोबोट और इंसान के बीच के रिलेशन में बहुत ज्यादा परिवर्तन आयेगा जिसकी वजह से इंसान को अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए किसी दूसरे इंसान की जरूरत नहीं होगी, यहां तक की उसकी यौन इच्छा भी रोबोट पूरी कर देगा।
रोबोट की तरफ आकर्षित होने को रोबोफीलिया कहा जाता है और अभी भले ही यह शब्द सुनने अजीब लगता है लेकिन अब से करीब 50 साल बाद यह सच होगा और अगर ऐसा होत है तो यह उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा जो अकेलेपन के शिकार हैं या उनके पार्टनर उन्हें छोड़कर चले गये हैं।
लेकिन डॉ हेलेन ने कहा कि इन सारी बातों के लिए रोबोट के अंदर फीलिंग का होना बहुत जरूरी है जिस पर प्रमुखता से काम हो रहा है, अगर सबकुछ सही रहा तो आने वाले पचास साल बाद ऐसा संभव हो जायेगा।













Click it and Unblock the Notifications