आतंकवादियों को मारकर नमक और सिरका लगाकर जिंदा खा सकते हैं यह राष्ट्रपति
फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतर्ते ने आतंकवादियों को दी चेतावनी। कहा आईएसआईएस के मुसलमान आतंकवादियों से भी ज्यादा खतरनाक हैं और नमक सिरका लगाकर किसी भी आतंकवादी को जिंदा खा जाएंगे।
मनीला। अक्सर अपने विवादों और अपने एक्शन की वजह से विवादों में रहने वाले फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतर्ते एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनकी आतंकवादियों को दी गई अजीबो-गरीब धमकी उन्हें चर्चा में ले आई है। दुतर्ते का कहना है कि वह आतंकवादियों से भी ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं।

आईएसआईएस के चेतावनी
दुतर्ते ने अप्रत्यक्ष तौर पर आईएसआईएस के आतंकवादियों को कड़ी चेतानवी देते हुए कहा कि वह लोगों के सिर कलम करने वाले मुस्लिम आतंकियों से 50 गुना ज्यादा निर्मम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई आतंकवादी जिंदा पकड़ा गया तो फिर वह उसे जिंदा खा सकते हैं। राष्ट्रपति ने यह बात उस समय कही जब वह एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। आपको बात दें कि दुतर्ते इससे पहले सेना को आतंकियों को मारने का आदेश दे चुके हैं। नशा बंदी को लेकर चलाया गया उनका अभियान दुनिया में आलोचना का विषय बना था। उन्होंने कई बार नशे के कारोबार में शामिल लोगों को जान से मारने की धमकी दी है। लेकिन उनकी नई धमकी बिल्कुल अलग ही तरह की है।
राष्ट्रपति ने कहा आतंकियों का कलेजा खा जाऊंगा
न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक दुतर्ते ने कहा, 'अगर तुम चाहते हो मैं भी जानवर बन जाऊं तो मैं इसके लिए तैयार हूं। हम एक जैसे ही हैं। मैं तुम्हें परोस सकता हूं और मैं तुमसे 50 गुना ज्यादा खतरनाक हो सकता हूं।' उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई आतंकी मेरे सामने आता है और उस समय मेरा मूड खराब हुआ तो मैं नमक और सिरका लगाकर उनका कलेजा खा जाऊंगा। राष्ट्रपति दुतर्ते की यह बात सुनकार कार्यक्रम में मौजूद लोग हंस पड़े। इस पर उन्होंने सभी को टोकते हुए कहा कि वह मजाक नहीं कर रहे हैं, अगर उन्हें गुस्सा दिलाया तो ऐसा ही होगा। दुतेर्ते ने सैनिकों को बोहॉल के सेंट्रल रिजॉर्ट में हमला कर भागने वाले मुस्लिम आतंकियों को खत्म करने का आदेश दिया है। उन्होंने कट्टरपंथियों को जानवर भी कहा।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications