5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जल्द आएगी वैक्सीन, फाइजर-बायोएनटेक ने मांगी आपात अनुमति

न्यूयॉर्क, 02 फरवरी। कोरोना वायरस की वैक्सीन छह माह से चार साल की उम्र के बच्चों को दिए जाने के फाइजर और बायोएनटेक ने आपातकालीन अनुमति मांगी है। एक बयान में फाइजर और बायोएनटेक न कहा है कि फाइजर और बयोएनटेक घोषणा करती हैं कि अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से छह माह से चार साल की उम्र के बच्चों के लिए कोरोना की वैक्सीन को लगाने की आपातकाल अनुमति देने की मांग की गई है। गौर करने वाली बात है कि अगर फाइजर और बायोएनटेक को इसकी अनुमति मिल जाती है तो दोनों ही कंपनियां पहली कंपनियां होंगी जोकि पांच साल से कम उम्र के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन देने का काम करेंगी।

vaccine

फाइजर के चेयरमैन एल्बर्ट बोरला ने बताया कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों को भर्ती किए जाने की संख्या में इजाफा आया है, ऐसे में एफडीए के साथ मिलकर हमारा लक्ष्य है कि हम भविष्य के वैरिएंट पर काम करें और माता-पिता को एक विकल्प मुहैया कराएं जिससे कि वह अपने बच्चों को वायरस से सुरक्षित रख सके। अंत में हमार मानना है कि 6 माह से 4 साल के बच्चों को कोरोना वायरस की वैक्सीन की तीन डोज की आवश्यकता होगी। अगर दो डोज की अनुमति मिलती है तो माता पिता के पास मौका होका कि वह पहले दोनों डोज लगवाएं और फिर तीसरी डोज को अनुमति दिए जाने का इंतजार करें।

Recommended Video

    Covid-19 India Update: Corona के 1,67,059 नए केस, 1192 मरीजों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+