रूस-यूक्रेन युद्ध: अब Shell ने दिया बड़ा झटका, रूस से तेल-प्राकृतिक गैस खरीदने पर रोक
नई दिल्ली, 08 मार्च: यूक्रेन के हमले के बाद अब रूस पर आर्थिक चोट दी जा रही है। विश्व के कई देशों की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों के बाद रूसी बाजार अब धीरे-धीरे आर्थिक मार झेल रहे हैं। इस बीच तेल के क्षेत्र की दिग्गज कंपनी शेल ने भी रूस के साथ तेल, गैस और पेट्रोलियम के क्षेत्र में संबंध समाप्त करने का ऐलान किया है। मंगलवार को एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी शेल ने कहा कि वह रूस से तेल, प्राकृतिक गैस खरीदना रोक देगी और रूस में अपने सर्विस स्टेशनों को बंद कर देगी।

दरअसल, शेल एक ब्रिटिश सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली बहुराष्ट्रीय तेल और गैस कंपनी है, जिसका हेड ऑफिस लंदन, यूनाइटेड किंगडम में शेल सेंटर में है। इस बीच मंगलवार को पेट्रोलियम कंपनी शेल ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि शेल ने सभी रूसी तेल और गैस से हटने के इरादे की घोषणा की है।
शेल ने कहा कि वो नए सरकार के मार्गदर्शन के साथ गठबंधन किया है। तत्काल पहले कदम के रूप में हम रूस में कच्चे तेल, बंद सर्विस स्टेशनों, विमानन ईंधन और स्नेहक संचालन की सभी स्पॉट खरीद को रोक देंगे। इससे पहले सोमवार को रूसी अर्थव्यवस्था और व्यापारिक गतिविधियों को उस वक्त झटके लगने लगे, जब सेंट्रल बैंक पर भी प्रतिबंध किया गया। ऐसे में रूसी करेंसी रूबल भी जमीन पर आ चुकी है, सेंट्रल बैंक ने रूस की राजधानी मास्को में शेयर ट्रेडिंग बंद कर दी
वहीं केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि तेल कंपनियां बैठक में तेल के दामों को निर्धारित करती हैं। दो देशों के युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं। 1-2 दिन में जब तेल कंपनियां बैठक करेंगी तो लोगों को संदेश जरूर मिल जाएगा।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications