बृहस्पति पर 'Pepperoni' तूफान! NASA का ये Video इस खास वजह से हुआ Viral

नई दिल्ली, 13 फरवरी: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का एक वीडियो अचानक सोशल मीडिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ता चला जा रहा है। दरअसल, नासा ने जिस मौके पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो शेयर किया, वह एक विशेष दिन था और उस दिन बृहस्पति ग्रह पर तूफान वाली वह तस्वीर उस खास दिन से मैच कर गया। यह विशेष दिन था, नेशनल पिज्जा डे, जो कई देशों में मनाया जाता है। गौरतलब है कि पिज्जा मूलरूप से इटली का व्यंजन है, लेकिन अब दुनियाभर में लोग इसे खूब पसंद करने लगे हैं।

जूपिटर पर 'पेपरोनी' तूफान!

जूपिटर पर 'पेपरोनी' तूफान!

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। यह तारीख 10 फरवरी थी, उस दिन पिज्जा प्रेमी लोग कई देशों में 'नेशनल पिज्जा डे' के तौर पर मनाते हैं। नासा ने उस दिन बृहस्पति पर उठे तूफान का जो एक वीडियो शेयर किया, उसमें कुछ खास छवि बन रही थी, जो पिज्जा डे से विशेष रूप से जुड़ रहा था और पिज्जा प्रेमियों के लिए उस दिन को जीवंत बना रहा था। नासा ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, नेशनल पिज्जा डे ? इंटरप्लेनेटरी पिज्जा डे के बारे में क्या कहते हैं ? हमारे जूनो मिशन ने जूपिटर पर 'पेपरोनी' तूफान की टॉपिंग देखी है।

बृहस्पति पर 'पेपरोनी पिज्जा' की टॉपिंग!

बृहस्पति पर 'पेपरोनी पिज्जा' की टॉपिंग!

दरअसल, पिज्जा इन दिनों भारत में भी खासकर शहरों में बहुत ज्यादा लोकप्रिय व्यंजन बन चुका है। हर उम्र के लोगों में इसकी खूब दीवानगी देखी जा रही है और लोग बड़े ही चाव से उसे खाना पसंद करते हैं। मौका मिलना चाहिए बस। लोग पिज्जा खाने का बहाना ढूंढ़ते रहते हैं। सबसे खास बात ये है कि पिज्जा-लवर्स के लिए पेपरोनी पिज्जा सबसे पसंदीदा माना जाता है। ऐसे में जब पेपरोनी पिज्जा का नजारा बृहस्पति पर दिख रहा है तो पिज्जा-प्रेमियों का हैरान हो जाना स्वाभाविक है कि कैसे प्रकृति ने पेपरोनी पिज्जा की छवि इस विशाल ग्रह पर उकेर दी है।

बृहस्पति के 'पेपरोनी पिज्जा' का विवरण!

बृहस्पति के 'पेपरोनी पिज्जा' का विवरण!

लेकिन, स्वादिष्ट पिज्जा और जूपिटर 'पेपरोनी' तूफान में बहुत बड़ा फर्क है। नासा ने इसके बारे में कैप्शन में लिखा है, 'आप जो यहां जो देख रहे हैं, उसके बारे में और भी ज्यादा मसालेदार विवरण: यह बृहस्पति के उत्तरी ध्रुव का इंफ्रारेड दृश्य है। फिल्म में हमारे नासा सौर प्रणाली मिशन जूनो पर मौजूद जोवियन इन्फ्रारेड ऑरोरल मैपर (जेआईआरएएम) उपकरण के जरिए एकत्र डेटा से प्राप्त इमेजरी का इस्तेमाल किया गया है।'

इंटरनेट पर भी तूफान मचा रहा है 'पेपरोनी' तूफान!

इंटरनेट पर भी तूफान मचा रहा है 'पेपरोनी' तूफान!

लेकिन, नासा के इस पेपरोनी तूफान वाले वीडियो ने इंटरनेट पर भी तूफान ला दिया है। खबर लिखे जाने तक सिर्फ इंस्टाग्राम पर इसे 1.94 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसकी संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस वीडियो पर फॉलोअर्स मजेदार टिप्पणियां भी कर रहे हैं।

यूजर कर रहे हैं मजेदार टिप्पणियां

एक यूजर ने लिखा है, 'एक्स्ट्रा लार्ज पिपरोनी पिज्जा। हॉट एंड स्पाइसी।' एक और यूजर लिखता है, 'मैंने अभी ही भरफेट खाना खाया है और अब मुझे पिज्जा चाहिए।' एक और यूजर ने लिखा है कि, सही में 'लगा था कि यह पिज्जा ही था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+