किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का अधिकार- UN
नई दिल्ली। कृषि कानूनों को लेकर किसान पिछले 9 दिनों से दिल्ली-एनसीआर की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जैसे-जैसे दिन बढ़ते जा रहे हैं किसानों का प्रदर्शन और भी आक्रमक होता जा रहा है। किसानों ने फैसला किया है कि अगर उनकी मांगे नहीं माने जाती तो वो 8 दिसंबर को 'भारत बंद' होगा। इतना ही नहीं किसानों ने पीएम मोदी का पुतला फूंकने तक की घोषणा की है।
Recommended Video

इन सबके बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा है कि भारत में किसानों को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है और अधिकारियों को उन्हें ऐसा करने की अनुमति देनी चाहिए।
डुजारिक से कल जब एक पत्रकार ने भारत सरकार द्वारा पेश किए गए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के प्रदर्शन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, हम लोगों को अपने लिए आवाज उठाते देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मैं आपसे वहीं कहूंगा जो मैंने दूसरों से इन मुद्दों के बारे में कहा है कि लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है और अधिकारियों को उन्हें ऐसा करने देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications