अमेरिका में हमास का समर्थन करना पड़ा महंगा, यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया की प्रेसीडेंट को देना पड़ा इस्तीफा
अमेरिका में बेहद लोकप्रिय यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया की अध्यक्ष लिज मैगिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लिज मैगिल ने अमेरिकी संसद में एक गवाही दी थी जिसे हमास का समर्थन के रूप में देखा जा रहा था।
यूनिवर्सिटी की तरफ से बयान में कहा गया है कि लिज मैगिल यूनिवर्सिटी के कैरे लॉ स्कूल की फैकल्टी सदस्य बनी रहेंगी और अगले अध्यक्ष की नियुक्ति तक वह अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियां संभालेंगी।

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर हमास के हमले के बाद अमेरिका के कई विश्वविद्यालयों में छात्रों ने इसका जश्न मनाया था। इस दौरान कई छात्रों ने यहूदियों के विरोध में नारे लगाए थे और यहूदी छात्रों को परेशान भी किया गया था।
इसके बाद अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में 5 दिसम्बर को सुनवाई हुई, जिसमें 'कैम्पस के नेताओं को जिम्मेदार ठहराए जाने और यहूदी विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देने' को लेकर सुनवाई हुई।
इस दैरान हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष क्लॉडाइन गे सहित मैसाचुएट्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (MIT) की अध्यक्ष सैली कोर्नब्लथ और यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया की अध्यक्ष लिज मैगिल को सुनवाई में बुलाया गया था।
इस दौरान इन तीनों से यूनिवर्सिटी कैम्पस में यहूदियों के नरसंहार के नारे लगाए जाने की निंदा करने को कहा गया तो इससे इन्होंने मना कर दिया। उनका कहना था कि उनके विश्वविद्यालयों के नियमों के अंतर्गत यह गलत नहीं है। इसलिए वह इसको गलत नहीं ठहराएंगी।
इस दौरान जब मैगिल से पूछा गया कि क्या कैंपस में यहूदियों के नरसंहार की मांग करना स्कूल की आचरण नीतियों का उल्लंघन है या नहीं? बार-बार पूछे जाने पर भी लिज मैगिल ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
तीनों ही प्रमुख विश्विद्यालयों की अध्यक्षों की ये गवाही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। भारी आलोचना के बाद हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष क्लॉडाइन गे ने शुक्रवार को अपने बर्ताव के लिए माफी मांग ली थी।
वहीं, यूनिवर्सिटी के दानदाताओं की तरफ से हो रही आलोचना के बाद अब लिज मैगिल को पद से इस्तीफा देना पड़ा है। अपनी आलोचना के बाद, मैगिल ने बुधवार को एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने खेद व्यक्त किया और विश्वविद्यालय की आचार संहिता की समीक्षा करने का वादा किया।












Click it and Unblock the Notifications