नग्न होकर फ्लाइट में अश्लील हरकते करने लगा पैसेंजर, महिला को जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश हुई नाकाम तो किया हमला

बांग्लादेश के एक यात्री को मलेशियन एयरलाइंस में नग्न होकर महिला फ्लाइट अटेंडेंट पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को 20 वर्षीय एक युवक ने कुआलालंपुर से उड़ान भरने वाली फ्लाइट में कई अश्लील हरकतें की थीं।

कुआलालंपुर। बांग्लादेश के एक यात्री को मलेशियन एयरलाइंस में नग्न होकर महिला फ्लाइट अटेंडेंट पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को 20 वर्षीय एक युवक ने कुआलालंपुर से उड़ान भरने वाली फ्लाइट में कई अश्लील हरकतें की थीं। युवक ने फ्लाइट में अपने सभी कपड़े उतार दिए और फिर पॉर्न देखने लग गया था। इसके बाद उसने महिला फ्लाइट अटेंडेंट से भी बदतमीजी करने की कोशिश की जिसके बाद उसे उसकी सीट पर बांध दिया गया। सोमवार को एयरलाइंस ने बताया कि यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Flight

शनिवार को कुआलालंपुर से उड़ी एक मलेशियन एयरलाइंस मलिंदो एयर की फ्लाइट में बांग्लादेशी युवक ने अपनी घटिया हरकत से सभी को परेशान कर दिया। जैसे ही फ्लाइट ने उड़ान भरी, उसने अपने सभी कपड़े उतार दिए और अपने लैपटॉप में पॉर्न देखने लग गया। मलेशियाई यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले इस युवक से कपड़े पहनने के लिए केबिन क्रू ने कई मिन्नतें की। कपड़े पहनने के बाद उसने अपनी अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।

उसने एक महिला क्रू मेंबर को जबरदस्ती गले लगाना चाहा और जब मेंबर ने उसे पीछे किया तो वो बदतमीजी पर ऊतर आया। उसने क्रू मेंबर पर हमला करने की कोशिश की। बाकी पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स की सहायता से उसे उसकी सीट पर बैठाया गया और कपड़े से उसके दोनों हाथ बांधे गए। पूरी फ्लाइट में युवक ने ऐसे ही सफर किया। युवक को ढाका में गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें: मेट्रो में गलत दिशा में जा रही थी महिला, इंस्पेक्टर ने ठोका 4000 रुपये का जुर्माना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+