दुनिया के सबसे सेक्सी डॉक्टर की लेम्बोर्गिनी कार लेकर पार्किंग अटेंडेंट हुआ फरार हुआ, फिर क्या हुआ..
ये लेम्बोर्गिनी कार फिजिशयन डॉक्टर मिखाइल वार्शावस्की की है। जिन्होंने कार को हडसन यार्डस बिल्डिंग के बाहर पार्क किया और रात में घर चले गए।
न्यूयॉर्क, 27 मई : आप महंगी कार के मालिक हैं। अच्छा है, लेकिन अगर आपकी कार को बिना इजाजत सड़कों पर कोई अंजान व्यक्ति ड्राइविंग कर रहा हो तो आपको कैसा लगेगा? शायद अच्छा नहीं लगेगा। एक ऐसा ही वाकया अमेरिका में हुआ है। एक पार्किंग अटेंडेंट ने बिना कार मालिक की अनुमति के महंगी और शानदार लेम्बोर्गिनी
कार को आसानी से बाहर निकालकर ड्राइविंग का आनंद लेने सड़कों पर निकल गया।

दुनिया के सबसे सेक्सी डॉक्टर मिखाइल वार्शावस्की की कार
बिना इजाजत के कार चलाने की यह घटना अमेरिका के मैनहट्टन का है। यहां एक पार्किंग अटेंडेंट ने एक डॉक्टर की लेम्बोर्गिनी
कार लेकर 5 घंटे के लिए घूमने बाहर निकल गया। उसने इसके लिए कार मालिक से इजाजत भी नहीं ली। कार मालिक और कोई नहीं दुनिया के सबसे सेक्सी डॉक्टर मिखाइल वार्शावस्की हैं। डॉक्टर माइक के यूट्यूब चैनल पर करीब 10 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। उन्हें लोग डॉक्टर माइक के नाम से जानते हैं।

महंगी और शानदार लेम्बोर्गिनी कार की कीमत
पार्किंग अटेंडेंट ने लगभग 5 घंटे तक महंगी कार से घुमने-फिरने के बाद उसे उसी स्थान पर खड़ा कर दिया, जहां से उसने उसे उठाया था। डॉक्टर माइक की कार की कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये ( USD 320,000) है।

पार्किंग अटेंडेट कार लेकर सड़कों पर 5 घंटे मस्ती की
ये लैंबॉर्गिनी कार फिजिशयन डॉक्टर मिखाइल वार्शावस्की की है। जिन्होंने कार को हडसन यार्डस बिल्डिंग के बाहर पार्क किया और रात में घर चले गए। इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने देखा कि पार्किंग अटेंडेट कार लेकर जा रहा है, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

सीसीटीवी फुटेज से मालूम चला कार कौन चला रहा था
कथित कार चोरी का पता तब चला जब कार मालिक अपनी कार लेने आए। लेकिन अटेंडेंट कही नहीं मिला। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया गया। हालांकि, अटेंडेंट ने वापस लौटकर इसकी सूचना डॉक्टर को दी।

डॉक्टर माइक के नाम से मशहूर हैं दुनिया के सबसे सेक्सी डॉक्टर
न्यूयॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट (एनवाईपीडी) ने लेम्बोर्गिनी कार की लाइसेंस प्लेट की जांच की जिससे पता चला कि लेम्बोर्गिनी पूरे न्यूयॉर्क शहर में घूम रही थी. हालांकि पुलिस ने अपने बयान में कहा कि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. यह घटना मई के पहले सप्ताह की बताई जा रही है। बता दें कि, पीपुल मैगजीन ने डॉ. मिखाइल वार्शवस्की को 2015 का 'Sexiest Doctor Alive of 2015' चुना था। वे डॉक्टर माइक के नाम से मशहूर हैं।












Click it and Unblock the Notifications