पांच साल के बेटे की हत्या के आरोप में मां-बाप को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वाशिंगटन। अमेरिका के क्रिस्टल लेक शहर में एक ऐसी सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है जोकि पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल एंड्रयू फ्रेंड ने कुछ समय पहले अपने पांच साल के बेटे के लापता होने की शिकायत पुलिस से दर्ज कराई थी। उन्होंने 911 को फोन करके इस बात की सूचना दी थी कि उनका पांच साल का बेटा एजे लापता है। लेकिन कुछ ही दिनों के बाद पुलिस को एजे का शव एक प्लास्टिक के पैकेट में लिपटा हुआ दफन मिला। जिसके बाद पुलिस ने एजे के पिता और मां को गिरफ्तार कर लिया है।

murder

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने फ्रेंड और उनकी पत्नी जोएन पर उनके ही बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। उनके खिलाफ फर्स्ट डिग्री की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद यह मामला पूरे देश में सुर्खियां बना हुआ है। क्रिस्टल लेक के पुलिस चीफ जेम्स ब्लैक का कहना है कि एजे के हत्यारों को सजा मिलेगी और एजे को न्याय मिलेगा। एजे के माता पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस को दी लापता होने की जानकारी

फ्रेंड ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी कि रात को उन्होंने एजे को सुलाया था, लेकिन जब सुबह सोकर उठे तो वह घर में नहीं था। जिसके बाद उन्होंने कई जगह बच्चे को ढूंढ़ा लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद बच्चे की तलाश में 15 पुलिस एजेंसी, रेस्क्यू टीम ड्रोन की मदद ली गई। लेकिन पुलिस का कहना था कि ऐसा नहीं प्रतीत होता है कि एजे खुद चलकर कहीं गया या उसे बंधक बनाया गया, जिसके बाद हमने परिवार के भीतर ही उसकी जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस बताया कि एजे की मां बेटे से आखिरी बार मिली थीं, लेकिन वह जांच में उनकी मदद नहीं कर रही थीं।

कबूल किया जुर्म

यही नहीं बेटे के लापता होने के बाद फ्रेंड के पिता ने मीडिया के सामने आकर एजे के घर वापस आने की अपील की थी। उन्होंने अपील करते हुए कहा था कि हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं, तुम्हें कोई दिक्कत नहीं होगी, हम बहुत चिंतित हैं, प्लीज घर आ जाओ। सीबीएस शिकागों की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार की सुबह जांचकर्ता पहुंचे औरएजे की तौलिया, गद्दे और तमाम बड़े बैग को वैन में बतौर सबूत लेकर जा रहे थे। जिसके बाद एजे के माता-पिता को फॉरेंसिक टीम के सामने बैठाया गया और उनसे पूछताछ की गई, उन्हें फोन के सबूत दिखाए गए, जिसके बाद दोनों ने एजे के शव की जानकारी दी। हालांकि एजे की मौत की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस इसकी जानकारी देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+