इजरायल- फिलिस्तीन के बीच जारी खूनी संघर्ष में एक्ट्रेस को लगी गोली, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
यरूशलेम, मई 13: इजरायल और फिलिस्तीन के बीच खूनी संघर्ष के बीच, गाजा में मौत का आंकड़ा 65 तक पहुंच गया है। वहीं इजरायल में भी सात लोगों की मौत हुई है। दोनों देशों के बीच जारी खूनी खेल लगातार तेज हो रहा है। इसी बीच हाइफा शहर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल हुईं फिलिस्तीनी एक्ट्रेस मैसा अब्द इलाहदी को कथित तौर पर इजरायली पुलिस ने गोली मार दी। गोली उनके पैर में लगी है।

इजरायली पुलिस ने मारी गोली
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्वी यरूशलेम के शेख जर्राह के पास स्थित घरों से कई फिलिस्तीनी परिवारों के जबरदस्ती निष्कासन के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन में 34 वर्षीय एक्ट्रेस मैसा अब्द इलाहदी हिस्सा ले रही थी। तभी इजरायली पुलिस ने उन पर गोलीबारी कर दी। गोली उनके पैर में आकर लगी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि, इजरायली पुलिस की गोलीबारी में उनका पैर चोटिल हुआ है, हालांकि वह ठीक हो रहा है।
Recommended Video

पोस्ट लिख शेयर किया दर्द
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी खूनी खेल को लेकर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह ऐसी कोई पोस्ट जिंदगी में लिखेंगी। अपने लोगों के साथ पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वह कितना खराब महसूस कर रही हैं। वह जानती हैं कि उनके अपने लोग इससे भी कही ज्यादा कष्ट में हैं और उसका सामना कर रहे हैं। मैसा ने लिखा कि रविवार को मैंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, जहां हम सभी लोग मिलकर गा रहे थे, अपनी आवाज के दम पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे। मैं खुद वहां गुनगुना रही थी और वहां हो रहे इवेंट्स को शूट कर रही थी।

उनके पैर में 20 टांके आए
एक्ट्रेस ने लिखा कि, प्रदर्शन के कुछ देर बाद ही एक फौजियों ने ग्रेनेड्स और गैस ग्रेनेड्स छोड़ने शुरू कर दिए। उसके बाद मुझे अहसास हुआ कि चीजें बढ़ती जा रही हैं। मैं सड़क के किनारे खड़ी हुई जो मुझे सेफ लग रही थी। मैं अकेली थी और मेरी पीठ सैनिकों की पीठ के सामने थी। बहाई गार्डन में फिलिस्तीनियन झंडे को शूट कर रही थी और मैं किसी को डरा नहीं रही थी। बताया जा रहा है कि, उनके पैर में 20 टांके आए हैं। एक्ट्रेस ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जो उनकी मदद के लिए आगे आए और उनकी देखभाल की।












Click it and Unblock the Notifications