पाकिस्तानी धर्मगुरुओं ने फ्लाइट पर महिला के साथ किया ये कैसा सलूक
कैलिफोर्निया। यूनाइटेड एयरलाइन्स की फ्लाइट पर दो पाकिस्तानी धर्मगुरुओं ने एक अमेरिकन महिला के बगल में बैठने से इनकार कर दिया। इसके बाद एयरलाइन्स ने महिला की सीट बदल दी।
सीट बदले जाने की वजह से महिला अपने साथ हुए भेदभाव से खफा हुईं और एयरलाइन्स को माफी मांगने को कहा। यूनाइटेड एयरलाइन्स ने इस घटना पर दुख जताया है।

अपने साथ हुए बर्ताव पर महिला रह गईं भौंचक
कैलिफोर्निया की मैरी कंपोस का कहना है कि उनके बगल में जब धर्मगुरुओं ने बैठने पर आपत्ति जताई तो एयरलाइन्स ने उनकी सीट बदल दी।
इस घटना से मैरी को धक्का लगा। उनका कहना है, 'मैं तो सोचती थी कि ऐसे संस्कृति में रहती हूं जहां महिलाएं पुरुष के बराबर हैं। किसी दूसरे देश के लोगों के विश्वास के आधार महिलाओं के साथ ऐसा भेदभाव कैसे किया जा सकता है।'
'मैडम, आपकी सीट बदल दी गई है'
कंपोस ने कहा कि जब वह यूनाइटेड एयरलाइन्स के विमान पर सवार होने जा रही थीं तभी गेट पर खड़े एजेंट ने उनको अलग सीट का बोर्डिंग पास दिया।
उसने कहा कि मैडम, आपको नई सीट दी जा रही है। दो पाकिस्तानी धर्मगुरुओं के अलग धार्मिक विश्वास हैं। वो दोनों किसी महिला के आजू-बाजू में बैठना नहीं चाहते और किसी भी तरह की बात नहीं करना चाहते हैं।
कंपोस ने बताया कि विमान में एयर होस्टेस को भी उन धर्मगुरुओं से दूर रहने को कहा गया।
खफा हुईं मैरी, एयरलाइन्स के सीईओ को लिखा पत्र
मैरी विमान में नई सीट पर बैठ तो गईं लेकिन उसके बाद उन्होंने एयरलाइन्स के सीईओ को चिट्ठी लिखी।
उन्होंने सीईओ से इस घटना पर माफी मांगने को कहा और एयरलाइन्स की नीति बदलने की मांग की।
यूनाइटेड एयरलाइन्स के प्रवक्ता ने मैरी कंपोस को नई सीट देने के मामले पर दुख जताया है।












Click it and Unblock the Notifications