Pakstan Results: पाकिस्तान में पलट रहे चुनावी नतीजे? लोग पूछ रहे सवाल- आखिर हारते-हारते कैसे जीत गए नवाज?
पाकिस्तान में गुरुवार 5:00 बजे वोटिंग समाप्त हो गई। वोटिंक के 18 घंटे बीत जाने के बाद भी स्पष्ट चुनाव परिणाम नहीं आ पाया है। चुनाव आयोग ने कल रात कहा था कि वो शुक्रवार सुबह 10 बजे तक परिणाम की घोषणा कर देंगे मगर ये डेटलाइन भी फेल हो चुकी है।
चुनाव आयोग ने 265 में से 57 सीटों के नतीजे घोषित किए। इसमें पीटीआई के स्वतंत्र उम्मीदवार एक बार फिर से आगे हो गए हैं। उन्हें 19 सीटों पर जीत मिली है। PML-N को 17 सीटों पर जीत मिली है। वहीं पीपीपी को 17 सीटों पर जीत मिली है।

मतगणना और परिणाम के बीच हो रही देरी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। चुनाव नतीजों में देरी के बीच इमरान खान की पार्टी PTI के समर्थक अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन कर रहे हैं। वो चुनाव आयोग के क्षेत्रीय दफ्तरों के बाहर धरना देने की प्लानिंग कर रहे हैं।
इसके अलावा नवाज शरीफ की जीत से लोग हैरान हो गए हैं। लोगों का कहना है कि एक समय नवाज शरीफ करीब-करीब चुनाव हार गए थे, फिर अचानक ही उन्हें किस तरह से विजेता घोषित कर दिया गया?
पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार सुशांत सरीन ने नवाज शरीफ पर तंज कसते हुए लिखा है- नवाज़ शरीफ़ जीत गए... कुल वोट पड़े 293k...कुल वैध वोट 294k... इनसे तो धांधली भी नहीं होती...
इसके अलावा जियो टीवी के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने चुनाव परिणाम में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है।
हामिद मीर ने एक्स पर लिखा है- मतदान कल शाम 5:00 बजे समाप्त हो गया। 18 घंटे बीत गए। पूरे चुनाव नतीजे नहीं आये हैं। आज सुबह 10 बजे तक नतीजे लाने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की थी। चुनाव आयोग पूरी तरह फेल हो गया है। पूरी दुनिया में पाकिस्तान को बदनाम करने का जिम्मेदार कौन है?












Click it and Unblock the Notifications