VIDEO: इमरान खान के साथ रेंजर्स ने की बदसलूकी, खींचते हुए लेकर गए गाड़ी तक

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया।

Pakistani Rangers misbehaved with Imran Khan, dragged him to the car

पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पीटीआई के चीफ इमरान खान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने मंगलवार को कोर्ट से अरेस्ट कर लिया। इमरान खान की ये गिरफ्तारी एक भ्रष्ट्राचार के मामले में हुई है। इमरान की गिरफ्तारी का अब वीडियो सामने आया है।

इमरान खान की गिरफ्तारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पाकिस्तानी रेंजर्स इमरान खान को खींचते हुए ले जा रहे हैं। इमरान को 100 से ज्यादा पाकिस्तानी रेंजर्स के जवान उन्हें घसीटते हुए गाड़ी तक ले गए। वीडियो में दिख रहा कि इमरान खान को रेंजर्स ने धक्का देकर गाड़ी में बैठाया।

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने आरोप लगाया कि इमरान को पीटा जा रहा है। पार्टी ने खून से लथपथ इमरान के वकील का वीडियो भी पोस्ट किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को जैसे ही इमरान खान हाईकोर्ट में दाखिल हुए, वैसे ही पैरामिलिट्री फोर्स हाईकोर्ट में घुस गईं। बख्तरबंद गाड़ियों से गेट ब्लॉक कर दिया गया और इसके थोड़ी ही देर बाद इमरान को पकड़कर बाहर लाया गया।

इमरान की पार्टी के नेता मुसर्रत चीमा ने एक वीडियो मैसेज में कहा- इमरान खान को रेंजर्स द्वारा टॉर्चर किया जा रहा है। वो खान साहब को मार रहे हैं। पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इमरान के वकील का भी वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें इमरान के वकील खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं।

Recommended Video

    Imran Khan Arrest क्यों हुए, क्या है Al Qadir Trust Case मामला | Pakistan Rangers | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+