भारत ही नहीं, दक्षिण एशिया में सुरक्षा की गारंटी हैं PM मोदी.. पाकिस्तान मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन ने जीता दिल

Narendra Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिकॉर्ड तीसरी बार भारत सरकार की कमान संभालने जा रहे हैं, ऐसे में अमेरिका में एक प्रमुख पाकिस्तानी-अमेरिकी व्यवसायी ने NDA के नवनिर्वाचित नेता नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा, कि वो सिर्फ भारत नहीं, बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में सुरक्षा की गारंटी हैं।

पाकिस्तान मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने दुनिया के सबसे बड़े चुनाव के शांतिपूर्ण और कामयाब संचालन के लिए भारत को बधाई दी। साजिद तरार ने भारत में स्थिरता लाने के लिए पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा, कि उनके फिर से चुने जाने से भारत के कट्टर प्रतिद्वंद्वी पड़ोसी पाकिस्तान के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है।

Narendra Modi News

पाकिस्तानी-अमेरिकी व्यवसायी साजिद तरार ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, कि "मैंने हमेशा कहा है, कि भारत के भविष्य की स्थिरता के लिए मोदी का नेतृत्व आवश्यक है, जो कई दलों को आने और संविधान को अस्थिर करने से रोकेगा। मोदी का नेतृत्व भारत की स्थिरता और भारत के भविष्य की गारंटी है।"

उन्होंने जोर देकर कहा, कि पाकिस्तान के लोग, भारत के साथ देश के संबंधों में सुधार की उम्मीद कर सकते हैं।

साजिद तरार ने आगे बोलते हुए कहा, कि "उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे और उन्होंने कहा कि यह "निराशाजनक" है, कि अभी तक उनकी ओर से कोई बधाई संदेश नहीं आया है।" उन्होंने कहा, कि "पीएम मोदी न सिर्फ भारत के लिए अच्छे हैं, बल्कि वे पाकिस्तान के लिए भी अच्छे हैं। उनके खिलाफ इस्लाम विरोधी और पाकिस्तान विरोधी होने के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।"

भारत-पाकिस्तान तनाव को कैसे हल करें?

पाकिस्तानी-अमेरिकी व्यवसायी ने पाकिस्तान की राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक संकटों पर जोर देते हुए कहा, कि इस्लामाबाद को "चीन का प्रॉक्सी" बनने से दूर रहना चाहिए और नई दिल्ली के साथ अपने संबंधों को सुधारना चाहिए। उन्होंने कहा, कि "भारत की तरह, पाकिस्तान को भी राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक मुद्दों से निपटने के लिए मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है, लेकिन एक भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया है।"

उन्होंने कहा, कि "मोदी एक अनुभवी नेता हैं, जिन्होंने ब्रिक्स और जी-20 जैसे विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर काम किया है।" उन्होंने कहा, कि मोदी का निरंतर नेतृत्व भारत को अधिक आर्थिक और राजनीतिक स्थिरता की ओर ले जाने में मदद कर सकता है, जिसका क्षेत्रीय स्थिरता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

साजिद तरार ने भारत और पाकिस्तान के बीच मुद्दों को सुलझाने के लिए एक व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया, जिसमें व्यापार चैनल खोलना भी शामिल है। उन्होंने कहा, कि "वस्तुओं और संस्कृतियों का आदान-प्रदान गलतफहमियों और ऐतिहासिक शिकायतों को दूर कर सकता है।" तरार ने आगे कहा, कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों ने उन आलोचकों को चुप करा दिया है, जो भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती पर संदेह करते थे।

Narendra Modi News

रविवार को नरेन्द्र मोदी का शपथ ग्रहण

नरेन्द्र मोदी को सर्वसम्मति से एनडीए का नेता चुना गया और रविवार (9 जून) को वो प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, जो सरकार के मुखिया के रूप में उनका लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। हालांकि भाजपा को चुनावों में अपने दम पर बहुमत नहीं मिला, लेकिन पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 543 में से 293 सीटें हासिल कीं हैं। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कई विदेशी नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

विदेश मंत्रालय के मुताबितक, प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले नेताओं में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफिफ शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया, कि शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने वाले विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के दौरे के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें तीन होटलों में प्रोटोकॉल को बढ़ाया गया है, जहां गणमान्य व्यक्ति ठहरेंगे। इसके अलावा, ऑन-ग्राउंड सुरक्षा के अलावा, दिल्ली पुलिस ने दो दिनों के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली पर नो-फ्लाई जोन की घोषणा करते हुए एक सार्वजनिक सलाह जारी की है।

आपको बता दें, कि नरेन्द्र मोदी के फिर से चुनाव जीतने के बाद जहां करीब करीब दुनिया के तमाम नेताओं ने बधाई दी है, वहीं अभी तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तरफ से बधाई संदेश नहीं आया है। वहीं, भारत ने भी नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शहबाज शरीफ को नहीं बुलाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+