एथेंस में प्रेमिका की हत्या करने के बाद पाकिस्तानी शख्स फरार, ग्रीक मीडिया बोली- ये लव जिहाद है

एथेंस, 05 जुलाईः भारत की राजनीति में खासा चर्चा में रहने वाला शब्द 'लव जिहाद' अब यूरोपियाई देश ग्रीस तक पहुंच गया है। हाल ही में यहां एक 30 वर्षीय पाकिस्तानी मुस्लिम लड़के ने अपनी किशोर गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। घटना के बाद से ही ये युवक फरार है। इस घटना से पूरे ग्रीस में 'लव जिहाद' पर बहस शुरू हो गई है।

ग्रीस में फैला आक्रोश

ग्रीस में फैला आक्रोश

रिपोर्ट्स के मुताबिक निकोलेट्टा की लाश उसके कमरे में मिली थी। माना जा रहा है कि दोनों के बीच लड़ाई हुई, जिसके बाद युवक ने हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे ग्रीस में आक्रोश फैल गया है और वहां का मीडिया खुले तौर पर इसे लव जिहाद बता रहा है। इससे पहले भी ग्रीस में इस तरह की कई घटनाओं की रिपोर्ट है।

पाकिस्तानी युवक हत्या के बाद हुआ फरार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते सोमवार को पाकिस्तानी नागरिक सुन्नी ने अपनी 17 साल की ग्रीक गर्लफ्रेंड निकोलेटा की हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद से फरार है। पीड़िता के दोस्तों का कहना है कि दोनों पिछले 10 महीने से साथ थे और खुशी-खुशी रह रहे थे। निकोलेटा की लाश को उसकी बहन ने सबसे पहले देखा। इसके बाद उसने अपने पिता को मैसेज भेजा। मैसेज में उसने लिखा, 'डैड हमने निकोलेटा को खो दिया है, सुन्नी ने उसका कत्ल कर दिया।'

हत्या के कारण का खुलासा होना बाकी

हत्या के कारण का खुलासा होना बाकी

यह घटना क्यों हुई इसे लेकर अभी खुलासा नहीं हो सका है। निकोलेटा को जानने वाले हर शख्स का कहना है कि कपल अपने रिलेशनशिप से खुश थे। पुलिस का कहना है कि निकोलेटा अपनी मां और बहन के साथ अपार्टमेंट में रहती थी। वहीं सुन्नी उनके साथ रह रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुन्नी सरेंडर कर सकता है।

ग्रीस मीडिया ने भारत का किया जिक्र

ग्रीस का मीडिया डायरेक्स ने लिखा है, भारत में प्यार के नाम पर मुस्लिम लड़के अपना नाम बदलकर हिन्दू लड़कियों को फंसाते हैं और उनसे शादी कर लेते हैं। शादी की बात लड़कियों को जब असलियत का पता चलता है तो फिर उन्हें धर्म बदलने को कहते हैं। अगर लड़कियां धर्म नहीं बदलती हैं तो उन्हें मार दिया जाता है। क्या ग्रीस अब पाकिस्तान की ओर से लव जिहाद का सामना कर रहा है? इस रिपोर्ट में पाकिस्तानी लड़कों पर ग्रीस की लड़िकयों को प्रेमजाल में फंसाकर उन्हें धर्मपरिवर्तन कराने का आरोप लगाया गया है।

अजरबैजान ने आर्मेनिया पर किया हमला, पाकिस्तान का भी हमले में है हाथ, रूस हुआ नाराज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+