बर्थडे के बाद PAK इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ की हत्या, वायरल हुआ लास्ट पोस्ट, क्यों उठी अकाउंट बंद करने की मांग?

Sana Yousuf: इस्लामाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ की सोमवार को उनके जन्मदिन के कुछ ही घंटों बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना इस्लामाबाद के G-13 सेक्टर में उनके घर पर हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सना को बेहद करीब से गोली मारी गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

रिपोर्ट की माने तो ऐसा संदेह है कि 17 वर्षीय पाकिस्तानी टिकटॉक-इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ की हत्या उनके रिश्तेदार द्वारा ऑनर किलिंग के लिए की गई है। सांस्कृतिक गौरव और महिला अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए जानी जाने वाली सना की मौत महिला इन्फ्लुएंसरों के खिलाफ बढ़ती हिंसा का सच सामने लाती है।

Sana Yousuf

मेहमान बनकर आया आरोपी

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, यह घटना सुम्बल थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस का मानना है कि हमलावर शायद जन्मदिन पार्टी में मेहमान बनकर आया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया, "हमलावर घर में घुसा, कई गोलियां चलाईं और तुरंत भाग गया।" शव को पोस्टमार्टम के लिए PIMS अस्पताल भेजा गया। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: Shashi Tharoor : 'चीन आपका दोस्त', शशि थरूर ने पाकिस्तान और बीजिंग दोनों को जमकर लताड़ा

अंतिम वीडियो हुआ वायरल, सदमे में फैंस

सना ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वह केक काटती और हंसती-मुस्कुराती नजर आ रही हैं। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह उनकी आखिरी वीडियो होगी। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भावुक हो गए हैं।


'गरीब बेस्टफ्रेंड' वाला वीडियो भी सुर्खियों में

हत्या से एक दिन पहले सना ने एक और वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह एक महंगी कार के सामने खड़ी होकर अपने 'गरीब बेस्टफ्रेंड' की बात कर रही थीं। यह वीडियो भी इंटरनेट पर छाया हुआ है।

सोशल मीडिया पर दुख, गुस्सा और सवाल

एक यूजर ने लिखा, "वो बहुत खूबसूरत थी और दिल से बोलती थी, लगता है गलत देश और समाज में जन्म ले लिया।" वहीं एक अन्य ने कहा, "ये कत्ल हमारे समाज की असुरक्षा का चेहरा है, कोई कानून नहीं, कोई डर नहीं।" कुछ यूजर्स ने सना के लिए दुआ करने की अपील की है, जबकि कुछ ने उनके अकाउंट को बंद करने की मांग की है।

न्याय की मांग की जगह अकाउंट बंद करने की अपील

जहां एक तरफ लोग न्याय की उम्मीद कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया पर सना का अकाउंट बंद करने की मांग कर रहे हैं। उनके अनुसार, अकाउंट बंद करने से 'गुनाहों' को रोका जा सकेगा। यह रवैया पाकिस्तानी समाज के एक परेशान करने वाले पहलू से पर्दा हटाता है।

पुलिस ने शुरू की सख्त कार्रवाई

सना यूसुफ, जो कि ऊपरी चितरल से थीं और इस्लामाबाद में रहती थीं, उनकी हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि आरोपी कोई ऐसा व्यक्ति था जो उन्हें जानता था और किसी बहाने से घर में घुस आया। फिलहाल पुलिस सभी सुरागों की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं कलबुर्गी की डिप्टी कमिश्नर Fouzia Tarannum? जिन्हें BJP MLC ने कहा 'पाकिस्तानी', 2014 में बनीं थीं IAS

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+