Shashi Tharoor : 'चीन आपका दोस्त', शशि थरूर ने पाकिस्तान और बीजिंग दोनों को जमकर लताड़ा
Shashi Tharoor : भारत से सर्वदलीय राजनयिक प्रतिनिधिमंडल की 7 टीमें इन दिनों विश्वभर में दौरा कर रही हैं, इसी में से एक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा कांग्रेस के दिग्गज और मशहूर नेता शशि थरूर भी हैं, जो इन दिनों अपने बयानों की वजह से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सुर्खियां बने हुए हैं।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर नेसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में आतंकवादी समूहों के संदर्भों को रोकने में पाकिस्तान का समर्थन करने के लिए चीन पर कड़ा प्रहार किया है।

आपको बता दें कि हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में एक प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसमें पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े कुछ प्रमुख आतंकियों को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने की मांग की गई थी। भारत और अमेरिका द्वारा लाए गए इस प्रस्ताव को चीन ने वीटो कर दिया।
'पाकिस्तान के आतंकियों को बचाने के लिए दोस्त सामने आ गया'
इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए थरूर ने कहा,'आपका दोस्त चीन फिर सामने आ गया है, पाकिस्तान के आतंकियों को बचाने, हर बार जब UNSC में पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों को वैश्विक खतरा घोषित करने का प्रस्ताव आता है, तब चीन उसका विरोध करता है। यह न सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक प्रयासों को कमजोर करता है, बल्कि भारत की सुरक्षा के प्रति उसकी असंवेदनशीलता भी दर्शाता है, अब ये तो वही बात हुई ना कि जिसे हम 'मित्र' कहने की कोशिश करते हैं, वही बार-बार हमारे पीठ में छुरा घोंपता है। चीन की यह दोहरी नीति अब जगजाहिर है।"
'हमने बस एक घृणित कार्य का बदला लिया है' (Shashi Tharoor)
ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बात करते हुए थरूर ने कह कि 'पूरी दुनिया को ये मालूम है कि हम युद्ध नहीं करना चाहते हैं, हमने बस एक घृणित कार्य का बदला लिया है, जिसे सबक सिखाना बहुत जरूर थी।'
'26 निर्दोष लोगों को मारा जाना इंसानियत पर हमला था' (Shashi Tharoor)
पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों को मारा जाना इंसानियत पर हमला था, इसका मकसद सिर्फ और सिर्फ कश्मीरी अर्थव्यवस्था को बाधित करना था, जो तेज़ी से बढ़ रही थी, कश्मीर में पर्यटन के पनपने की संभावनाओं को खत्म करना था... साथ ही शायद भारत में सांप्रदायिक प्रतिक्रिया पैदा करना था, लेकिन अब भारत कमजोर नहीं है, वो सशक्त है और सबक सिखाना जानता है। इस वक्त पूरे विश्व को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा।












Click it and Unblock the Notifications