मंदिरों की मरम्मत चाहते हैं पाकिस्तानी हिंदू
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के लोगों ने जर्जर हो चुके मंदिरों की मरम्मत की सरकार से मांग की है। एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई है। डॉन ऑनलाइन के मुताबिक, यह मांग पंजाब के बहावलपुर शहर में शनिवार को हिंदू समुदाय के प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उठाई गई।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि मंदिरों और पूजा स्थलों की मरम्मत कराई जाए, ताकि बिना परेशानी के मंदिरों में वे पूजा-अर्चना कर सकें।
कार्यक्रम में यह भी मांग उठाई गई कि हिंदू श्मशान घाटों की चारदीवारी बनवाई जाए और हिंदू कोटा प्रणाली के तहत हिंदू बच्चों को उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिला दिया जाए।
पाकिस्तान की कुल आबादी में 1.6 फीसदी हिंदू हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications