पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर की गीदड़भभकी पर विदेश मंत्रालय का कड़ा जवाब, अमेरिका को भी दी सख्त चेतावनी
Asim Munir nuclear warning: पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर द्वारा अमेरिका में दी गई धमकियों ने भारत-पाकिस्तान संबंधों में फिर से तनाव बढ़ा दिया है। मुनीर ने न केवल भारत के खिलाफ परमाणु हमले की चेतावनी दी, बल्कि सिंधु जल संधि को लेकर भी कड़ी बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने यह तक कहा कि यदि भारत ने कोई बांध बनाया तो पाकिस्तान उस पर मिसाइल से हमला करेगा। उनकी यह बयानबाजी न केवल क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी चिंता का विषय बनी हुई है।
इस गंभीर स्थिति के बीच, भारतीय विदेश मंत्रालय ने असीम मुनीर के बयानों को सिरे से खारिज करते हुए कड़ा रुख अपनाया है। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी प्रकार के परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। यह स्थिति भारत की संप्रभुता और लोकतांत्रिक सुरक्षा के लिए एक चुनौती के रूप में उभरी है।

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान की ओर से परमाणु दहशत फैलाने वाले इस तरह के बयान चिंता का विषय हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में सेना और आतंकवादी समूहों के घनिष्ठ संबंध परमाणु कमान और नियंत्रण की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठाते हैं।
अमेरिका पर भी सख्त टिप्पणी
यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस प्रकार की गैरजिम्मेदाराना बातें एक मित्र राष्ट्र की जमीन पर की गईं। भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह किसी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।
ये भी पढ़ें Asim Munir अपनी बदजुबानी से नहीं आ रहे बाज, कश्मीर को लेकर फिर उगला जहर
असीम मुनीर ने दी गीदड़भभकी
पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने अमेरिका दौरे के दौरान भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा कि, भारत के साथ किसी गंभीर खतरे का सामना करना पड़ा, तो पाकिस्तान दुनिया के आधे हिस्से को अपने साथ तबाह कर देगा। मुनीर ने भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने पर भी धमकी दी और कहा कि पाकिस्तान भारत के बनाए जाने वाले किसी भी बांध को 10 मिसाइलों से नष्ट कर देगा। उन्होंने यह भी कहा कि सिंधु नदी भारत की निजी संपत्ति नहीं है और पाकिस्तान के पास मिसाइलों की कमी नहीं है। उनके इस भाषण में उन्होंने संघर्ष की बात कई बार दोहराई और अल्लाह की एक आयत का भी जिक्र किया, जिसमें दुश्मन की सेना पर पत्थर गिराने का वर्णन है।
Mukesh Ambani को लेकर दी धमकी
मुनीर ने अपने भाषण में भारत के साथ संघर्ष का कई बार जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'मैंने एक ट्वीट करवाया था जिसमें सूरह फिल और उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की तस्वीर थी, ताकि वे जान सकें अगली बार हम क्या करेंगे।' सूरह फिल इस्लाम में एक आयत है जिसमें बताया गया है कि कैसे अल्लाह ने पक्षियों को पत्थर गिराने भेजा और दुश्मन की सेना को खत्म कर दिया।
ये भी पढ़ें Asim Munir: 'गीदड़-कायर, कातिल', US में PAK सेना प्रमुख आसिम मुनीर को क्यों पड़ी गालियां? देखें VIDEO












Click it and Unblock the Notifications