Asim Munir अपनी बदजुबानी से नहीं आ रहे बाज, कश्मीर को लेकर फिर उगला जहर
Asim Munir On Kashmir: ऑपरेशन सिंदूर में मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान के आर्मी चीफ अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे को लेकर भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने कश्मीर को पाकिस्तान की गले की नस (जगुलर वेन) करार दिया है। मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान के लोगों के लिए कश्मीर उनके खून से जुड़ा मुद्दा है।
भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से ही रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। भारत ने हमेशा पाकिस्तान के ऐसे भड़काऊ बयान का पुरजोर विरोध किया है। कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और आज पूरी दुनिया इसे भारत के एक हिस्से के रूप में ही मान्यता देती है।

यह भी पढ़ें: 'क्या इसलिए असीम मुनीर ने ट्रंप के साथ लंच किया?' ईरान पर US के हमले को लेकर ओवैसी ने पाकिस्तान को किया बेनकाब
Asim Munir ने भारत के खिलाफ दिया भड़काऊ बयान
पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए अपनी शेखी बघारने का काम किया है। उन्होंने कहा, 'भारत ने बिना किसी उकसावे के दो बार पाकिस्तान पर हमला किया है। यह पाकिस्तान की नहीं बल्कि भारत की रणनीतिक सोच की कमी दिखाता है। हम बता देना चाहते हैं कि अगर भारत ने भविष्य में ऐसी आक्रामकता दिखाई, तो पाकिस्तान उसका मजबूती से और निर्णायक जवाब देने में सक्षम है।'
Asim Munir ने कश्मीर पर पाकिस्तानी जनता को बरगलाया
कश्मीर के मुद्दे पर अपने देशवासियों की सहानुभूति बटोरने के लिए असीम मुनीर ने कहा कि पाकिस्तानियों का रिश्ता कश्मीर के साथ दिल से है। वह खून से अपने कश्मीरी भाई-बहनों से जुड़े हैं। उन्होंने कश्मीर को पाकिस्तान के गले की नस बताया। अक्सर इस शब्द का इस्तेमाल किसी ऐसी चीज़ या भूभाग के लिए किया जाता है जो अहम हिस्सा हो और जिससे अलग करने के बारे में सोचा ही न जा सके।
यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस में ट्रंप का 'आतंक के जनरल' मुनीर के साथ 'लंच डेट', क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी
पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान की आतंक परस्त नीतियां आ चुकी हैं। पाकिस्तान में ही ओसामा बिन लादेन रह रहा था और वहीं अमेरिकी ऑपरेशन में मारा गया है। आज भी लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठन पाकिस्तान में सक्रिय हैं। अपने पूरे बयान में मुनीर ने एक भी शब्द पाकिस्तान में मौजूद आतंकी कैंपों के बारे में कुछ नहीं कहा है।












Click it and Unblock the Notifications