Asim Munir: 'गीदड़-कायर, कातिल', US में PAK सेना प्रमुख आसिम मुनीर को क्यों पड़ी गालियां? देखें VIDEO
Asim Munir: अमेरिका में पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर को कुछ प्रदर्शनकारियों ने "सामूहिक हत्यारा", "गीदड़"और "तानाशाह" कह कर उनकी हूटिंग की। प्रदर्शनकारियों ने वाशिंगटन के एक होटल में पहुंचने पर मुनीर के खिलाफ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया और उनसे पाकिस्तान को मुक्त करने के नारे लगाए। दरअसल कुछ पाकिस्तान लोगों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में मुनीर के काफिले को वाशिंगटन के फोर सीज़न होटल में पहुंचते हुए दिखाया गया है। वीडियो में प्रदर्शनकारियों का एक ग्रुप असीम मुनीर को घेरने की कोशिश करने लगता है।

'हम आसिम मुनीर का शिकार करने आए हैं'
वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "हम असीम मुनीर का स्वागत करने के लिए यहां हैं। यह वाशिंगटन का फोर सीज़न होटल है। हम उन्हें बता रहे हैं कि उन्होंने पाकिस्तान के साथ क्या किया है।" वीडियो में 'सामूहिक हत्यारा' संदेश वाली स्क्रीन भी दिखाई गई। यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान से आए किसी अधिकारी या नेता को इस तरह की घनघोर बेइज्जती का सामना करना पड़ा हो।
गीदड़...गीदड़...गीदड़...
जैसे ही मुनीर होटल के बाहर पहुंचे, प्रदर्शनकारियों ने मुनीर की हूटिंग शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों में से एक ने चिल्ला कर कहा, "शर्म करो, हमें तुम पर शर्म आती है, मुनीर तुम पाकिस्तान को फ्री करो। पाकिस्तान में लोगों की सरकार होना चाहिए।" जब एक अधिकारी उसे रोकने आया, तो प्रदर्शनकारी ने कहा कि वह सार्वजनिक संपत्ति पर खड़ा है। उसने आगे कहा, "मेरे पास बोलने की आज़ादी है। गीदड़, गीदड़, गीदड़। शर्म, शर्म, शर्म, शर्म।" इस तरह के नारों के साथ पाकिस्तान के नए फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का अमेरिका में स्वागत हुआ। मुनीर भी शर्म की वजह से काफी देर तक अपनी कार से बाहर नहीं निकले
असीम मुनीर का भारत को लेकर बयान
पिछले महीने असीम मुनीर ने कहा था कि इस्लामाबाद पानी के मुद्दे पर कभी समझौता नहीं करेगा क्योंकि यह देश के 240 मिलियन लोगों के बुनियादी अधिकारों से जुड़ा है। उन्होंने कहा था, "पाकिस्तान कभी भी भारतीय आधिपत्य को स्वीकार नहीं करेगा।" उन्होंने यह भी कहा, "पानी पाकिस्तान की रेड लाइन है, और हम 240 मिलियन पाकिस्तानियों के इस बुनियादी अधिकार पर कोई समझौता नहीं होने देंगे।"
पाक में भी आसिम मुनीर का विरोध
आसिम मुनीर का विरोध ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक संकट के बीच, सेना प्रमुख की आलोचना दर्शाती है कि पाकिस्तान के भीतर असंतोष बढ़ रहा है। लोग आर्मी की सत्ता के बजाय वहां एक लोकतंत्र चाहते हैं जिसे आर्मी ने आजादी के बाद कभी आने ही नहीं दिया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications