प्लेन क्रैश में पति के साथ मारे जाने की अफवाह पर भड़की पाकिस्तानी एक्ट्रेस, ऐसे जाहिर किया गुस्सा
नई

सोशल मीडिया पर फैली अभिनेत्री आयजा के मौत की खबर
पाकिस्तानी अभिनेत्री आयजा खान ने इंस्टाग्राम पर अपने पति और खुद की मौत की खबरों को बकवास बताया है। प्लेन हादसे के बाद चल रही मौत की खबरों को लेकर आयजा खान ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, फर्जी खबरों को फैलाना बंद करें, कृपया समझदारी से काम लें। अल्लाह हिदायत दें ऐसे लोगों को, जो बिना कंफर्मेशन कुछ भी स्टेट्स लिख देते हैं।
Ayeza Khan posted this on her instagram account. PLS STOP SPREADING MISINFORMATION IN AN ALREADY TERRIBLE SITUATION. CAN YALL PLS STOP BEING SO INSENSITIVE AND RECKLESS FOR ONCE???? pic.twitter.com/4uVGFa6qLJ
— reem (@Choisaaab) May 22, 2020
आयजा खान ने किया खबरों का खंडन
एक्ट्रेस आयजा खान ने आगे लिखा कि दिन मासूम लोगों ने इस हादसे में अपनी जान गंवाई है अल्लाह उनके घरवालों को सब्र दे, हम सबको अपने हिफ्जो अमान में रखे। हालांकि आयजा खान ने थोड़ी देर बाद अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। इसके बाद एक और पोस्ट किया जसमें उन्होंने हादसे में खुद और पति के मारे जाने वाली खबर को फेक बताया है।
आयजा के पति दानिश ने किया ये पोस्ट
वहीं, आयजा के पति दानिश तैमूर ने भी अपने इंस्ट्रग्राम पर फेक न्यूज से बचने की सलाह दी है। दानिश ने अपनी पोस्ट में लिखा, हम सुरक्षित हैं और अपने घर पर हैं। हम अल्लाह से दुआ करते हैं कि हादसे में मारे गए लोगों को शांति प्रदान करे और उनके परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति और धैर्य दे। बता दें कि आयजा उन्होंने अधूरी औरत, कोई चांद राख, तुम कौन पिया और बहुत कुछ जैसे पाकिस्तानी शो में प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।

शुक्रवार को क्रैश हो गया था विमान
शुक्रवार को हादसे का शिकार होने वाले पीआईए के विमान ने लाहौर से उड़ान भरी थी और कराची के जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ था। विमान में 99 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे, लैंडिंग से पहले ही विमान एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस प्लेन में सवार ऐसे ही दो भाग्यशाली यात्री सवार थे जिनकी इस हादसे में जान बच गई। जफर मसूद और इंजीनियर मुहम्मद जुबैर भी वो भाग्यशाली शख्स हैं जो इस हादसे में बाल-बाल बच गए।

रिहायशी इलाकें के कई मकान तबाह हो गए
मालूम हो कि ये कराची के रिहायशी इलाकें में कैश हुआ इस विमान की चपेट में आने से कई मकान तबाह हो गए हैं। खड़े खड़े चार मकान इस प्लेन के लपेटे में आने के कारण पूरी तरह से तबाह हो गए। इस रिहायशी कालोनी में घरों के बाहर खड़ी कई गाड़ियां भी आग के गोले में बदल गए विमान की चपेट में आने से खाक में मिल गईं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है इसमें साफ दिख रहा हैं कि विमान रिहायशी इलाकों में गिरता है और बड़ा धमाका होता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह विमान, ए32० एयरबस, चीन से लीज पर लिया गया था। अधिकारियों का ये भी आरोप हैं कि इस विमान में कोई खराबी पहले सामने नहीं आई थी।
यह












Click it and Unblock the Notifications