Pakistan: आसिम मुनीर पाकिस्तान के राष्ट्रपति बनेंगे या नहीं? आर्मी ने दिया फाइनल जवाब!
Pakistan: कई दिनों से अटकलें चल रहीं थी कि पाकिस्तानी सेना के प्रमुख आसिम मुनीर पाकिस्तान के अगले राष्ट्रपति बन सकते हैं। अब इसे लेकर पाकिस्तान की सेना ने उन अफवाहों को "आधारहीन" बताया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर अगले राष्ट्रपति बनने की योजना बना रहे हैं। ये अफवाहें पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर फैल रही थीं, जिनमें दावा किया जा रहा था कि मुनीर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की जगह लेंगे।
क्या सफाई दी?
सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने 'द इकोनॉमिस्ट' को दिए एक इंटरव्यू में स्पष्ट किया कि सेना प्रमुख की राष्ट्रपति पद में कोई रुचि नहीं है और ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। वहीं पाकिस्तान के मीडिया फर्म पीटीवी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। चौधरी ने कहा, "फील्ड मार्शल असीम मुनीर के पाकिस्तान के राष्ट्रपति बनने की बातें पूरी तरह से आधारहीन हैं।"

जरदारी को लेकर चली थीं अटकलें
इससे पहले, 10 जुलाई को आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने भी राष्ट्रपति जरदारी को पद से हटाने की संभावित अफवाहों को खारिज किया था। उन्होंने इसे "दुर्भावनापूर्ण अभियान" करार दिया था। नकवी ने जोर देकर कहा था कि राष्ट्रपति जरदारी का सशस्त्र बलों के नेतृत्व के साथ "मजबूत और सम्मानजनक संबंध" है।
पाकिस्तान की ताकत पर ध्यान
नकवी ने यह भी बताया कि जनरल मुनीर का "एकमात्र ध्यान" पाकिस्तान की ताकत और स्थिरता पर है, "और किसी चीज़ पर नहीं।" ये बयान ऐसे समय में आए हैं जब पाकिस्तान के राजनीतिक गलियारों में सेना की भूमिका को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, खासकर राष्ट्रपति पद से संबंधित इन अफवाहों के बाद।
पाक आर्मी की बात का कितना भरोसा?
हालांकि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जहां आर्मी द्वारा सत्ता हथियाने और परोक्ष रूप से हमेशा सत्ता को कंट्रोल करने का लंबा इतिहास रहा है। जिला-उल हक से लेकर परवेज मुशर्रफ तक हर बार ऐसा हुआ है कि आर्मी ने सत्ता को कंट्रोल किया है। यही कारण है कि पाकिस्तान में आज तक कोई भी प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सका। साथ ही, पाकिस्तानी आर्मी की इस बात पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता कि आसिम मुनीर कभी राष्ट्रपति नहीं बनेंगे या फिर तख्तापलट नहीं करेंगे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications