पाक बोल हमने चूड़िया नहीं पहन रखी हैं, हमारे पास परमाणु है

इस्लामाबाद। भारत के म्यांमार ऑपरेशन के बाद जिस तरह से भारत ने पाकिस्तान को कड़े तेवर दिखाये हैं उससे पाक बुरी तरह से आग बबूला हो गया है। पाक के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भारत को चेतावनी दी है कि पाक सेना ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं और ना ही हम म्यांमार हैं।

parvez musharraf

पाक ने भारत को आगाह करते हुए कहा कि किसी तरह की गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। वहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाक अपनी सुरक्षा कर सकता है और वह भी भारत को सबक सिखाने में पूरी तरह से समर्थ है।

ख्वाजा अजीज ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्रीय शांति को खराब नहीं करना चाहता है, साथ ही उन्होंने कहा कि भारत को यह नहीं भूलना चाहिए पाक एक परमाणु देश है और हर मुश्किल का सामना करने को तैयार है।

गौरतलब है कि म्यांमार की सीमा में घुसकर भारतीय सेना ने बड़ी संख्या में उग्रवादियों को मार गिराया था। इस ऑपरेशन में तकरीबन 70 सेना के जवान शामिल थे जिन्होंने बखूबी इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था। इस ऑपरेशन में एक भी भारतीय सेना का जवान जख्मी नहीं हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+