यौन शोषण का आरोप लगाना पड़ा महंगा, पाक TV चैनल ने दो महिला एंकर को किया बैन

महिला टीवी एंकर्स ने सीनियर अधिकारी पर लगाया यौन शोषण का आरोप तो चैनल ने कार्रवाई करने के बजाए उन्हें ही बैन कर दिया।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की दो महिला एंकर को टीवी चैनल ने बैन कर दिया है। इन फीमेल एंकर्स को सीनियर अधिकारी पर यौन शोषण का आरोप लगाना महंगा पड़ा है। इस आरोप पर कार्रवाई करने के बजाए चैनल ने उन्हें ही बैन कर दिया। इतना ही नहीं चैनल ने उनपर चैनल को बदनाम करने का आरोप लगाया।

 Pakistan TV bans 2 female anchors for 'defaming' channel

पाक मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक तंजीला मजहर और याशफीन जमाल को पीटीवी ने बैन कर दिया। उनपर चैनल को सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने का आरोप लगाया गया। दरअसल तंजीला मजहर औरक याशफीन ने पीटीवी के एक अधिकारी आगा मसूद शोरिश पर छेड़छाड़ और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाते हुए उसकी शिकायत की थी। दोनों ही एंकर्स ने इस बारे में सोशल मीडिया पर लिखा, जिसे लेकर चैनल ने आपत्ति जताई।

चैनल ने 20 जनवरी को दौनों को नोटिस भेजा और लिखा कि ये मामला संस्थान की आंतरिक जांच के विचाराधीन है। इस बारे में सोशल मीडिया पर लिखकर लोगों को बताया गया है जो कि गलत है। उन्होंने नोटिस में लिखा कि अगर दोनों ही एंकर्स ने 24 घंटे के भीतर सोशल मीडिया पर लिखे अपने कमेंट डिलीट नहीं किए तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। चैनल की धमकी से दोनों ही महिला एंकर्स का साहस नहीं टूटा और उन्होंने अपने कमेंट को डिलीट नहीं किया, जिसके बाद पीटीवी ने दोनों पर बैन लगा दिया। हलांकि इस बैन के बाद जहां लोग तंजीला और य़ाशफीन के समर्थन में आ गए हैं तो वहीं चैनल के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+