हकीमुल्ला की मौत के बाद सजना बना पाकिस्तानी तालिबान का चीफ, ले सकता है बदला

डॉन के अनुसार पाकिस्तानी तालिबान परिषद की एक बैठक में खान सैयद सजना को मेहसूद का उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया। खबरों में कहा गया है कि सैयद (36 वर्ष) 2012 में बान्नू जेल तोड़ने की घटना का सूत्रधार था।
इस हमले में तालिबान ने 400 कैदियों को मुक्त करा लिया था। मालूम हो कि अमेरिकी ड्रोन हमले में शुक्रवार को मारे गए पाकिस्तानी तालिबान के प्रमुख हकीमुल्ला मेहसूद को उत्तरी वजीरिस्तान में शनिवार को दफना दिया गया। मेहसूद के चाचा, उसके चालक और अन्य सहयोगियों की भी हमले में मौत हुई थी। उनको भी उत्तरी वजीरिस्तान के विभिन्न हिस्सों में दफना दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications