PM शरीफ ने पुतिन के आगे जोड़े हाथ-पैर, फिर पाक को मिलना शुरू हुआ था रूसी तेल, अब चुपके से क्यों किया बंद?

पाकिस्तान अब रूस से सस्ता क्रूड ऑयल खरीदना बंद कर दिया है। दरअसल पाकिस्तानी तेल रिफाइनरीज, रूसी भारी क्रूड ऑयल को रिफाइल करने में फेल हो रहे थे। ऐसे में ये पाक को ये सस्ता तेल महंगा पड़ रहा था।

पाकिस्तानी वेबसाइट द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में स्थित दोनों रिफाइनरीज ने क्रूड ऑयल को रिफाइन करने से साफ इनकार कर दिया है। रिफाइनिंग प्रक्रिया में पेट्रोल की तुलना में अधिक मात्रा में फर्नेश ऑयल का उत्पादन हो रहा था।

suspends import of Russian crude oil

कुछ स्रोतों ने यह भी दावा किया कि रूसी तेल से जहाजों के लिए कम केरोसिन का तेल और जेट ईंधन मिलता है, जो देश के लिए फायदेमंद नहीं था। ऐसे में पूर्व पेट्रोलियम राज्य मंत्री मुसादिक मलिक के आग्रह के बावजूद, पाकिस्तान रिफाइनरी ने फिलहाल रूसी तेल का शोधन छोड़ दिया है। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने रूस से बड़ी मिन्नतों के बाद क्रूड ऑयल लेना हासिल किया था।

लंबे इंतजार के बाद 11 और 26 जून को रूस से दो कच्चे तेल के जहाज कराची बंदरगाह पर पहुंचे थे। पहली खेप लगभग 45,000 टन लेकर 11 जून की शाम को कराची बंदरगाह पहुंची। लगभग 56,000 टन कच्चे तेल के साथ दूसरे जहाज ने 26 जून को कराची बंदरगाह पर लंगर डाला था।

हालांकि इसके बाद कोई रूसी तेल का जहाज पाकिस्तान नहीं आया। बता दें कि रूस से तेल आयात के मुद्दे ने पिछले एक साल में काफी राजनीतिक और कूटनीतिक महत्व हासिल कर लिया है। पाकिस्तान सरकार ने कभी नहीं बताया कि वह रूसी तेल के लिए कीतनी कीमत अदा कर रही है। इसके लिए उसने भुगतान भी चीनी युआन में किया।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर ब्रेंट क्रूड ऑयल और अरब लाइट सी क्रूड ऑयल की कीमतें और बढ़ती हैं और रूसी तेल की कीमत नहीं बढ़ती है, तभी रूसी तेल की खरीद पाकिस्तान के लिए फायदेमंद हो सकती है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी स्थिति की संभावना सीमित है।

क्यों महंगा पड़ा रूसी तेल?

रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण सस्ती हुई क्रूड ऑयल का भारत ने खूब फायदा उठाया। भारत ने कम कीमत पर रूस से तेल खरीदना शुरू किया। इसकी देखादेखी पाकिस्तान ने भी रूस से क्रूड ऑयल खरीदने के लिए डील किया।

हालांकि पाकिस्तान को रूस से सस्ता क्रूड ऑयल मिल तो गया मगर उन्होंने अपनी रिफाइनरीज की स्थिति नहीं देखी। भारत के पास भारी रूसी तेल का शोधन करने वाले दर्जनों रिफाइनरीज हैं वहीं पाकिस्तान में स्थित रिफाइनरीज के पास 60 साल पुरानी टेक्नोलॉजी हैं, जो बमुश्किल से अरबी तेल को रिफाइन कर पाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+