कश्मीर मामले पर बौखलाया पाकिस्तान, भारत से साथ सस्पेंड किए व्यापारिक रिश्ते

इस्लामाबाद। जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने और राज्य के पुनर्गठन से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने भारत से राजनयिक संबंध को भी घटा लिया है। पाकिस्तान ने इसके अलावा धमकी दी है कि वह इस मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लेकर जाएगा। इसके अलावा पाकिस्तान ने 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस को 'काला दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है।

Pakistan suspend bilateral trade, downgrade diplomatic relations with India over Article 370

बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नेशनल सिक्यॉरिटी कमेटी की बैठक बुलाई थी, जिसमें कैबिनेट ने जम्मू कश्मीर में भारत द्वारा हाल ही उठाए गए कदमों को देखते हुए कई अहम फैसले लिए। जिसमें आर्टिकल 370 को हटाए जाने के विरोध में प्रस्ताव पास किया गया।इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में फैसला लिया गया कि भारत के साथ डिप्लोमैटिक रिलेशंस को डाउनग्रेड किया जाएगा।

इसके अलावा पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार पर रोक लगा दी है। वहीं अब पाकिस्तान भारत के साथ द्विपक्षीय समझौतों की समीक्षा करेगा। पाकिस्तानी सूत्रों के मुताबिक सरकार भारत में अपना उच्चायुक्त नहीं भेजने का फैसला कर सकती है, जिसे इस महीने चार्ज लेना था। इसके अलावा पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को भी पाकिस्तान छोड़ने को कहा जा सकता है। पाकिस्तान ने यह धमकी भी दी है कि वह मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी ले जाएगा।

बता दें कि भारत ने संविधान के अनुच्छेद 370 के उन प्रावधानों को खत्म कर दिया है जिसके तहत जम्मू-कश्मीर को कई तरह के विशेषाधिकार मिले हुए थे। इसके अलावा राज्य को 2 केंद्रशासित भागों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया गया है। इससे पहले मंगलवार को नेशनल असेम्बली के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा था, 'मैं पहले ही यह अनुमान लगा सकता हूं कि वे हमारे ऊपर फिर से वार करने का प्रयास करेंगे। वे फिर से हम पर हमला कर सकते हैं और हम फिर से जवाबी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा, 'तब क्या होगा? वे हम पर हमला करेंगे और हम जवाब देंगे और युद्ध दोनों तरीके से हो सकता है। लेकिन अगर हम युद्ध लड़ेंगे तो अपने खून की आखिरी बूंद तक लड़ेंगे। तो वह युद्ध कौन जीतेगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+