पाकिस्तान: क्वेटा में बलूचिस्तान असेंबली के निकट आत्मघाती हमला, 4 पुलिसकर्मियों समेत 6 की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा आतंकी हमला हुआ है, जिसमें कम से कम 6 लोगों की मौत हुई है। इसमें 4 पुलिसकर्मियों की मौत और 17 अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं। क्वेटा के जारघून सड़क पर मंगलवार शाम को आत्माघाती हमला बताया जा रहा है। पाकिस्तान मीडिया के अनुसार, बलूचिस्तान असेंबली को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। एक मोटरसाइकिल सवार ने अपने आप को पुलिस की ट्रक के पास जाकर उड़ा दिया, जिसमें 4 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

पाकिस्तान: बलूचिस्तान असेंबली के निकट आत्मघाती हमला

पाकिस्तान मीडिया के अनुसार, हमलावर ने बलूचिस्तान असंबेली को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन कड़ी सुरक्षा होने की वजह से वो शख्स वहां तक नहीं पहुंच पाया और फिर उसने पुलिस ट्रक के पास अपने आप को उड़ा दिया। बता दें कि आज ही बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा सौंपा था, जिसके बाद असेंबली के आस-पास भारी भीड़ देखने को मिल रही थी।

यह धमाका असेंबली से मात्र 300 मीटर की दूरी पर हुआ है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि असेंबली के आस-पास के पूरे क्षेत्र को हिला दिया। फिलहाल, प्रशासन ने इस इलाके को ब्लॉक कर दिया है और इस तरफ आने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+