पाकिस्तान के प्रसिद्ध इन्फ्लुएंसर शायन अली ने त्यागा इस्लाम, हिन्दू धर्म में लौटकर बोले, घर तो घर ही होता है..

Shayan Ali Leaves Islam Accepts Hinduism: पाकिस्तान के प्रसिद्ध इन्फ्लुएंसर शायन अली ने लोगों को चौंकाते हुए इस्लाम का त्याग करते हुए सनातन धर्म अपना लिया है। इन्फ्लुएंसर शायन अली ने ट्वीट करते हुए इस्लाम छोड़ने और सनातन धर्म कबूलने की घोषणा की है। उन्होंने एक फोटो भी ट्वीट किया है, जिसमें उनके माथे पर चंदन का टीका लगा हुआ देखा जा सकता है।

शायन अली ने तस्वीर ट्वीट की है, उसमें उनके माथे पर चंदन के अलावा बैकग्राउंड में तिरंगे को भी देखा जा रहा है और उन्होंने अपनी हाथों में जलती मोमबत्ती को थाम रखा है। शायन अली ने फोटो के साथ ट्वीट में लिखा है, कि आज उनकी 'घर वापसी' हो रही है।

Shayan Ali Leaves Islam

शायन अली बने सनातनी

शायन अली ने इस्लाम त्यागने के बाद अपने ट्वीट में लिखा है, कि "पिछले 2 वर्षों से अपने पूर्वजों की संस्कृति और जीवन शैली को देखने के बाद, आज मैं आधिकारिक तौर पर "घर वापसी" की घोषणा कर रहा हूं।"

मैं इसके लिए ISKCON को धन्यवाद देता हूं।

उन्होंने आगे लिखा है, कि "पाकिस्तानी एजेंसियों की प्रताड़ना के कारण 2019 में मुझे पाकिस्तान छोड़ना पड़ा, जिसके बाद मैं डिप्रेशन में चला गया था और मैं जिंदगी से हार मानने लगा था, लेकिन फिर "कृष्ण" ने मेरा हाथ थाम लिया, और अब अपने पूर्वजों को गौरवान्वित करने का समय आ गया है।"

शायन अली ने आगे लिखा है, कि "मैं बहुत जल्द अपनी मातृभूमि, भारत का दौरा करूंगा, जहां मेरे दादा-दादी और मेरे सभी पूर्वज पैदा हुए थे, और खुद को अपनी "मिट्टी" और "लोगों" में विलीन कर दूंगा, क्योंकि अंत में... घर तो घर ही होता है।"

शायन अली ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है, कि "एक सनातनी होने के नाते मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं, कि मैं किसी भी अन्य धर्म के प्रति घृणा का भागी नहीं बनूंगा। मैं आपकी मान्यताओं का सम्मान करता हूं, और मैं चाहता हूं कि आप मेरी आस्था का सम्मान करें, क्योंकि मेरी गीता मुझे हर व्यक्ति का सम्मान करना सिखाती है, चाहे उसका धर्म कोई भी हो!"

इस खास दिन पर, मैं उन सभी से भी माफी मांगना चाहता हूं, जिन्हें मैंने अपने पूरे जीवन में जानबूझकर या अनजाने में चोट पहुंचाई है, क्योंकि मैं लोगों को चोट पहुंचाकर, अपने जीवन की इस खूबसूरत यात्रा की शुरुआत नहीं करना चाहता।

"आज, मुझे अपनी जड़ों में वापस आने पर खुद पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है, और मुझे उम्मीद है कि मेरे पूर्वज भी ऐसा ही महसूस कर रहे होंगे।"

"आप सभी को बहुत सारा प्यार, हरे कृष्णा"

पाकिस्तान छोड़ चुके हैं शायन अली

आपको बता दें, कि मूल रूप से पाकिस्तान के रहने वाले शायन अली पाकिस्तान 2019 में आईएसआई की टॉर्चर के बाद पाकिस्तान से भागकर अमेरिका आ गये थे और उन्होंने कहा था, कि आईएसआई उनके जरिए भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाना चाहती थी, जिसे करने से उन्होंने मना कर दिया, जिसके बाद आईएसआई ने रॉ का एजेंट बताकर उनका टॉर्चर किया था।

शायन अली, इन्फ्लुएंसर होने के साथ साथ एक्टर भी हैं और पाकिस्तान में रहने के दौरान उनके एलबम्स काफी हिट हुए थे, जिसका इस्तेमाल आईएसआई भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए करना चाहती थी। उन्होंने कहा था, कि कश्मीर को लेकर एक वीडियो बनाया जा रहा था, जिसमें आईएसआई चाहती थी, कि वो एक्टिंग करे और गाना गाए, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया था।

इन्फ्लुएंसर शायन अली का कहना था, कि 'कश्मीर हूं मैं' नाम से म्यूजिक वीडियो शूट किया गया था, जो अभी भी यूट्यूब पर मौजूद है और इस प्रोपेगेंडा वीडियो में आईएसआई ने कश्मीर में इंडियन आर्मी को विलेन बनाकर पेश किया है और प्रोपेगेंडा फैलाया है, कि किस तरह से इंडियन आर्मी, कश्मीरियों को टॉर्चर करती है।

शायन अली ने कहा, कि "जब मैं पाकिस्तान छोड़ रहे थे, उस वक्त पाकिस्तानी आर्मी को पता नहीं चल पाया, कि मैं देश छोड़कर जा रहा हूं, और जब कुछ समय बाद सेना के कुछ लोग पाकिस्तान स्थिति मेरे घर पहुंचे और पता चला कि मैं देश छोड़ चुका हूं, तो वो आगबबूला हो गये और फिर मुझे जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+