आतंकवाद पर पाकिस्तान की नीयत बिगड़ी, अमेरिका से मांगा हक्कानी नेटवर्क का सबूत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अमेरिका के सामने एक विचित्र मांग रखी है। आसिफ ने कहा कि अगर अमेरिका उनके देश में आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क के ठिकाने बता दें तो उनके खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार है। अमेरिका ने हाल ही में कहा था कि पाकिस्तान अपनी जमीन का इस्तेमाल कर रहा है। अमेरिका ने पाकिस्तान आधारित आतंकी समूहों की एक पूरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें लश्कर, जैश, अलकायदा और हक्कानी नेटवर्क का नाम था।

अमेरिकी यात्रा से लौटकर आए पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि हमने अमेरिकी अधिकारियों को इस्लामाबाद आने का न्यौता दिया है ताकि वे हक्कानी नेटवर्क के सुरक्षित पनाहगाह होने के सबूत दे सके। आसिफ के अनुसार, अगर पाकिस्तान में हक्कानी नेटवर्क के ठिकाने पाए गए तो वे अमेरिका के साथ मिलकर उन्हें खत्म करने का किया है।
हाल ही में अमेरिका ने अफगानिस्तान की नीति को लेकर पाकिस्तान को आडे हाथ लिया था। अमेरिका ने कहा था कि जब तक पाकिस्तान नहीं चाहता तब तक अफगानिस्ता में तालिबान को खत्म नहीं किया जा सकता। अमेरिकी टॉप खुफिया एजेंसी CIA ने पाकिस्तान के ISI के संबंध आतंकी संगठनों के साथ रिश्तों की बात कही थी।
पाकिस्तान ने अमेरिका पर दबाव डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर ट्रंप ऐसा ही करता रहा तो हमारे लिए चीन, रूस और ईरान जैसे देश लोग खड़े हो जाएंगे। आसिफ ने कहा कि हम अमेरिका की तानाशाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications