बातचीत के लिए तैयार है पाक, पहल करें भारत: शरीफ
काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में सार्क देशों के सम्मेलन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पाक के पीएम नवाज शरीफ दोनों ही शामिल हुए है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत से बातचीत की इच्छा जाहिर की है। नवाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ बातचीत को तैयार है, लेकिन इसके लिए पहल भारत को ही करनी होगी।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ की मुलाकात को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि भारत की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई है, लेकिन अब पाक ने भारत के साथ बातचीत को लेकर पहल दिखाई है।
सार्क सम्मेलन के लिए काठमांडू पहुंचने के बाद नवाज ने कहा कि भारत ने ही दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तरीय बातचीत को खत्म किया था। अब अगर बातचीत करनी है तो भारत को पहल करनी है। इससे पहले पाक के नैशनल सिक्यॉरिटी अडवाइजर सरताज अजीज और भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मुलाकात की थी। हलांकि की दोनों के बीच कुछ खास बातचीत नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications