पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में बच्चों के स्कूली कार्यक्रमों में डांस करने पर बैन

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं के डांस करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य सरकार ने डांस से बच्चों पर डांस से 'खराब' असर पड़ने की बात कहते हुए नोटिस जारी कर स्कूलों को किसी भी प्रोग्राम में डांस ना करवा जाने की बात कही है। नोटिस में किसी के सामने डांस करने को 'अनैतिक कृत्य' कहा गया है।

 नोटिस के उल्लंघन पर होगी शिक्षकों पर कार्रवाई

नोटिस के उल्लंघन पर होगी शिक्षकों पर कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी नोटिस में कहा गया है कि बच्चों से डांस करवाना या ऐसा करने के लिए दबाव डालना मजहब के लिहाज से भी ठीक नहीं है। कोई स्कूल अगर बच्चों से डांस करवाएगा तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में कहा गया है कि बच्चों से दबाव डलवाकर डांस करवाने का मामला सामने आया तो स्कूल के मालिक और शिक्षकों पर कार्रवाई होगी और स्कूल की मान्यता भी खत्म की जा सकती है।

 बॉलीवुड के गानों पर होता है डांस

बॉलीवुड के गानों पर होता है डांस

नोटिस में कहा गया है कि स्कूलों में कई तरह के आयोजन होते हैं, जिनमें टीचर्स डे, स्कूलों के फाउंडेशन डे, देश की आजादी के मौक पर होने वाले कार्यक्रम। इन इवेंट में स्कूली बच्चे भारतीय गानों पर जमकर डांस करते देखे जाते हैं। अब किसी भी कार्यक्रम में डांस करना बैन होगा।

 सभी शैक्षणिक संस्थानों पर होगा लागू

सभी शैक्षणिक संस्थानों पर होगा लागू

सरकार ने यह नोटिस सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों के लिए भी जारी किया है। डांस पर प्रतिबंध सरकारी और निजी दोनों तरह के शिक्षण संस्थानों में होगा। पंजाब के जिला शिक्षा अधिकारियों को इस पर सख्ती से अमल के निर्देश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+