कल रात तक 1 लाख वोटों से आगे था PTI उम्मीदवार, आज मिल गई करारी हार, पाक में चुनाव के नाम पर चल रहा मजाक
पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनावों के लिए गुरुवार को हुए मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। कल शाम के बाद जैसी ही चुनाव के प्रारंभिक रुझान आने शुरू हुए थे इमरान खान की पार्टी द्वारा समर्थित उम्मीदवारों के भारी मार्जिन से बढ़त बनाए जाने की खबरें आने लगी थीं।
चुनाव आयोग ने 265 में से 122 सीटों के नतीजे घोषित किए। इसमें से 49 सीटों पर पीटीआई समर्थक निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली है। बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को 31 सीटों पर जीत हासिल हुई है, जबकि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज 38 सीटें मिली हैं।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक देर रात तक इमरान खान की पार्टी द्वारा समर्थित उम्मीदवार 158 सीटों पर आगे थे। नवाज शरीफ की पार्टी तब 44 सीटें और बिलावल भुट्टो की पार्टी पीपीपी 34 सीटों पर आगे थी। आपको बता दें कि पाकिस्तान में सरकार बनाने के लिए 134 लाना जरुरी है।
चुनाव से पहले पाकिस्तानी मीडिया लगातार ये भ्रम फैलाती रही कि नवाज शरीफ इस चुनाव में एकतरफा जीत हासिल कर रहे हैं और वे चौथी बार पीएम बनेंगे। लेकिन बीच जब पाकिस्तान के चुनावी नतीजे आए तो सत्ताधारी दल और सेना हैरान रह गए।
ऐसे में माना जा रहा था कि इमरान खान की पार्टी अकेले दम पर सरकार बना लेगी। लेकिन जैसे-जैसे रात बीती है, एक बार फिर से नवाज शरीफ और बिलावल भुट्टो की वापसी होती दिख रही है। पाकिस्तान के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि किस हद तक धांधली हो रही है। ट्विटर पर ऐसे कई वीडियो वायरल हैं जिसमें वोटिंग कैंपस में लोगों को धांधली करते हुए देखा जा सकता है।
पीटीआई समर्थित उम्मीदवार सलमान अकरम राजा लगभग 1 लाख वोटों से लीड कर रहे थे आज उन्हें IPP के नेता ने लगभग हरा दिया है। सलमान अकरम राजा को 1,59,024 वोट मिले जबकि उनके विपक्षी उम्मीदवार अवन चौधरी को 1,72,576 वोट मिले।
सलमान ने हार करीब देख सीधे लौहौर हाई कोर्ट का रूख किया है। सलमान अकरम राजा याचिका दायर करने के लिए लाहौर उच्च न्यायालय में उपस्थित हुए, जहां रजिस्ट्रार कार्यालय ने सलमान अकरम राजा के आवेदन को सुनवाई के लिए निर्धारित किया।
सलमान अकरम राजा की याचिका पर जस्टिस अली बकर नजफी कुछ देर बाद सुनवाई करेंगे। फिलहाल अवन चौधरी की जीत की घोषणा पर रोक लगा दी गई है। आपको बता दें कि ऐसे और भी उदाहरण हैं जिसमें कल तक 50-60 हजार की मार्जिन से आगे चल रहे पीटीआई के प्रत्याशी आज चुनाव हार गए हैं।
खुद नवाज शरीफ की जीत भी सवालों के घेरे में मानी जा रही है। नवाज अंततः NA-130 सीट से जीत गए हैं। उनके खिलाफ PTI समर्थक यासमीन रशीद चुनाव लड़ रही थीं। दोनों के बीच 55,981 वोटों का अंतर रहा। लेकिन हैरानी की बात ये है कि वो रशीद से काफी मार्जिन से पीछे चल रहे थे। ऐसा कहा जा रहा है फॉर्म 45 और फॉर्म 47 के बीच हेरफेर कर धांधली की जा रही है।
अब क्या करेंगे नवाज?
पाकिस्तान चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि अभी भी पीटीआई समर्थित उम्मीदवार सबसे आगे चल रहे हैं मगर जिस प्रकार वहां धांधली हो रही है ऐसा माना जा रहा है कि पीटीआई को 133 सीटों के जादुई आंकड़ों से पहले रोक दिया जाएगा। इसके बाद नवाज शरीफ की PML-N और PPP मिलकर सरकार बनाने की कोशिश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications