चीनी वैक्सीन लेने के बाद इमरान खान कोरोना पॉजिटिव, चीन ने पाकिस्तान को फिर दिया धोखा

चीनी वैक्सीन लेने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं।

इस्लामाबाद: चीनी वैक्सीन लेने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के पर्सनल असिस्टेंट ने ट्वीट कर इमरान खान के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी है।

Recommended Video

    Pakistani PM Imran Khan हुए Corona Positive, दो दिन पहले लगवाई थी Chinese Vaccine | वनइंडिया हिंदी
    IMRAN KHAN

    इमरान खान ने लिया चीनी वैक्सीन

    आपको बता दें कि इमरान खाने ने चीनी वैक्सीन का डोज लिया है और अब उनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आ रही है। दरअसल, पाकिस्तान में कोरोना वायरस का दूसरा लहर काफी तेजी से फैल रहा है। जिसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की उम्र अभी 67 साल है और उन्होंने चीन से मिले टीके का इस्तेमाल किया था। इमरान खान ने चीन से मिले वैक्सीन की पहली डोज ली थी। आपको बता दें कि चीन अकसर अपने देश में बने घटिया सामानों की सप्लाई पाकिस्तान को करता रहता है और चीनी वैक्सीन को लेकर पहले ही कई सवाल हैं। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि चीन में बना वैक्सीन महज 50 प्रतिशत ही असरदार है।

    पाकिस्तान सरकार की लापरवाही

    पाकिस्तान सरकार पर कोरोना वायरस संक्रमण को प्रभावी तरीके से हैंडल नहीं करने के आरोप भी लगे हैं। वहीं, चीन से मिली वैक्सीन को लेकर पाकिस्तान के डॉक्टर ही आश्वस्त नहीं है। पाकिस्तानी न्यूज पेपर्स की रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कई पाकिस्तानी डॉक्टरों ने चीन से मिली वैक्सीन का डोज लेने से इनकार कर दिया है। वहीं, आरोप हैं कि पाकिस्तान सरकार की लापरवाही की वजह से पूरे पाकिस्तान में कोरोना वायरस का सेकेंड फेज जमकर कहर बरपा रहा है। बाजारों में भारी लापरवाही देखने को मिल रही है तो संक्रमण को लेकर लोग भी जागरूक नहीं है। वहीं, पाकिस्तान में वैक्सीनेशन की रफ्तार नहीं के बराबर है। पाकिस्तान को भारतीय वैक्सीन की बड़ी खेप WHO के मुहिम के तहत मिले हैं। इसके अलावा पाकिस्तान सरकार ने कुछ दिन पहले वैक्सीन खरीदने से भी इनकार कर दिया था।

    पाकिस्तान में चीनी वैक्सीन पर सवाल

    कोरोना वैक्सीन डोज लेने के बाद भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। जिसके बाद पाकिस्तान में चीन की वैक्सीन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कई ट्वीटर यूजर्स पाकिस्तान सरकार से पूछ रहे हैं कि भला वैक्सीन लेने के बाद भी इमरान खान कोरोना पॉजिटिव क्यों हो गये हैं? वहीं, कई पाकिस्तानी ट्वीटर यूजर्स चीनी वैक्सीन को घटिया बताते हुए पाकिस्तान सरकार से सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान सरकार की तरफ से उन्हें कोई जबाव नहीं मिला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+