Pakistan: VIP रूम में चल रहा AC, ऑपरेशन थिएटर की बत्ती गुल, मरते-मरते बचे मरीज गजब है हाल-ए-पाकिस्तान- Video

Pakistan में बढ़ते बिजली संकट के बीच एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। दरअसल लाहौर के एक अस्पताल के हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान बिजली चली गई। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं था, इसलिए सर्जन इस बात से चिढ़ गए और उन्होंने वीडियो बनाकर मामले को एक्सपोज कर दिया। ऑपरेशन थिएटर में कई मरीजों के ऑपरेशन चल रहे थे जिसकी उनकी जान खतरे में आ गई। वहीं ये मामला अब इंटरनेशनल मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है।

VIP ब्लॉक में लाइट, ऑपरेशन थिएटर में बत्ती गुल

सर्जन के मुताबिक सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि अस्पताल के VIP कमरों में जनरेटर से लगातार बिजली मिलती रही, लेकिन ऑपरेशन थिएटर के जनरेटर का ईंधन खत्म हो गया। यानी जहां मरीजों की जान बचाई जा रही थी, वहां बिजली नहीं थी, लेकिन VIP सुविधा चालू रही।

Pakistan

वीडियो में सर्जन का दर्द और गुस्सा

सर्जन ने एक वीडियो में कहा, "हम सर्विसेज अस्पताल से हैं। यह ऑपरेशन थिएटर है और यहां तीन तरह के मरीजों की सर्जरी चल रही है। इस समय जनरेटर का तेल खत्म हो गया है।" उन्होंने आगे कहा, "VIP ब्लॉक के जनरेटर चल रहे हैं, लेकिन यहां सब बंद है। हमें समझ नहीं आ रहा कि मरीजों को कैसे बचाएं। पिछले 30 मिनट से हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं।"

अमीर और गरीब की जान में फर्क

इस घटना ने पाकिस्तान में अमीर और गरीब मरीजों के बीच मौजूद बड़ी असमानता को बाहर ला दिया। वहां अमीर और गरीब की जान में कितना फर्क है इस बात को भी दिखा दिया। जहां एक तरफ VIP मरीजों को हर सुविधा मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। पूरे पाकिस्तान में हालात इतने खराब हैं कि कई इलाकों में 15 घंटे तक की अघोषित बिजली कटौती हो रही है। लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है क्योंकि बिजली कटौती का समय आधिकारिक शेड्यूल से कहीं ज्यादा है।

Gerrymandering: क्या परिसीमन में गैरिमैंडरिंग करना चाहती थी BJP? लोकतंत्र के लिए क्यों है खतरनाक?- Explained
Gerrymandering: क्या परिसीमन में गैरिमैंडरिंग करना चाहती थी BJP? लोकतंत्र के लिए क्यों है खतरनाक?- Explained

सरकारी दावे बनाम जमीनी हकीकत

सरकार का कहना है कि पीक टाइम में केवल 2 से 2.5 घंटे की लोड शेडिंग होती है, लेकिन असल में 16 और 17 अप्रैल के बीच शहरी इलाकों में 3 से 8 घंटे या उससे ज्यादा बिजली कटौती हुई। कई जगह यह बिना किसी सूचना के हुई। ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और भी खराब है। यहां 10 से 16 घंटे या उससे ज्यादा समय तक बिजली नहीं रहती। कई जगह तो हर घंटे बिजली जाती रही, जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हो गई।

बड़े शहरों में भी लंबी कटौती

Lahore में 3-8 घंटे, Faisalabad में 5-8 घंटे (ग्रामीण इलाकों में ज्यादा), और Multan व दक्षिण पंजाब में 10-16 घंटे तक बिजली कटौती हुई। ये आंकड़े दिखाते हैं कि बड़े शहर भी इस संकट से नहीं बच पाए। Islamabad और Rawalpindi में 4 से 8 घंटे की कटौती दर्ज की गई। वहीं Peshawar और आसपास के इलाकों में 10 से 16 घंटे तक बिजली नहीं रही। इसके अलावा Karachi में K-Electric के तहत आने वाले इलाकों में 2 से 12 घंटे या उससे ज्यादा बिजली कटौती हो रही है। इसके अलावा कसूर, झांग और बलूचिस्तान के कई हिस्से भी बुरी तरह प्रभावित हैं।

Pakistan: Unknown गनमैन पर लाहौर पुलिस ने की FIR, फिर मामला क्यों कर दिया सील? कितने मिले सुराग?
Pakistan: Unknown गनमैन पर लाहौर पुलिस ने की FIR, फिर मामला क्यों कर दिया सील? कितने मिले सुराग?

2011 जैसे हो रहे हालात

इस गंभीर स्थिति के चलते देशभर में विरोध प्रदर्शन बढ़ रहे हैं। कई लोग इसे Pakistan Electricity Crisis 2011 जैसी स्थिति से जोड़कर देख रहे हैं। सर्विसेज अस्पताल की यह घटना सिर्फ एक उदाहरण है, लेकिन यह दिखाती है कि यह बिजली संकट अब सिर्फ असुविधा नहीं बल्कि जानलेवा बन चुका है। अगर हालात जल्द नहीं सुधरे, तो इससे और भी बड़े खतरे पैदा हो सकते हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+