Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'आसिम मुनीर खुद बनेंगे राष्ट्रपति, साले को बनाएंगे PM, पाकिस्तान के Ex आर्मी अफसर का दावा, टेंशन में शरीफ

Pakistan General Asim Munir conspiracy: पाकिस्तान की सत्ता एक बार फिर सेना के शिकंजे में है यह सनसनीखेज दावा किया है पाक सेना के पूर्व मेजर और अब व्हिसलब्लोअर आदिल राजा ने। लंदन में निर्वासन का जीवन बिता रहे राजा ने सीधे तौर पर पाक सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया है।

राजा का दावा है कि आसिम मुनीर केवल सेना प्रमुख बने रहने से संतुष्ट नहीं हैं, बल्कि वे राष्ट्रपति की कुर्सी पर काबिज होना चाहते हैं, और अपने साले को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। यह पूरी योजना, राजा के अनुसार, 'परवेज़ मुशर्रफ स्टाइल तख्तापलट स्क्रिप्ट' है। पहले देश में अराजकता फैलाओ, फिर खुद को 'मसीहा' बनाकर सत्ता संभाल लो।

Pakistan General Asim Munir conspiracy

'फील्ड मार्शल' टाइटल और सिविल सिस्टम पर कब्जा

Adil Raja के मुताबिक, मुनीर ने खुद को फील्ड मार्शल घोषित कर लिया है और अब वो पूरी सिविल व्यवस्था को पीछे धकेलकर सेना को मुखर रूप से आगे लाना चाहते हैं। उनका यह दावा पाकिस्तान में 'आर्मी-राज' की नई पटकथा की ओर इशारा करता है।

ISI पर लीगल टेररिज्म और साजिशन हमलों के आरोप

आदिल राजा ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और उसके वरिष्ठ अधिकारी जनरल आसिम मलिक पर UK की कानूनी प्रणाली का दुरुपयोग कर 'लीगल टेररिज्म' फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ISI उनके खिलाफ जानबूझकर मानहानि के मुकदमे और साजिशन हमलों की रणनीति अपना रही है। सबसे बड़ा दावा उन्होंने तब किया जब उन्होंने कहा कि उनके केस के गवाह शाहज़ाद अकबर पर यूके में एसिड अटैक हुआ, जिसके पीछे ISI का हाथ होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें Asim Munir: 'गीदड़-कायर, कातिल', US में PAK सेना प्रमुख आसिम मुनीर को क्यों पड़ी गालियां? देखें VIDEO

'मां को नजरबंद किया, पासपोर्ट रद्द'

राजा ने दावा किया कि उनके परिवार को भी निशाना बनाया जा रहा है। उनकी मां को पाकिस्तान में नजरबंद कर दिया गया है, उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया और पूरे परिवार की नागरिकता और अधिकार जब्त कर लिए गए हैं, ताकि आदिल को वतन वापसी से रोका जा सके।

कोर्ट मार्शल और 14 साल की सजा

पाकिस्तान सरकार ने आदिल राजा को Official Secrets Act के तहत गैर-मौजूदगी में कोर्ट मार्शल कर 14 साल की सजा सुनाई है। लेकिन राजा का कहना है कि उनका असली 'अपराध' केवल इतना है कि उन्होंने सेना की राजनीतिक साजिशों को उजागर किया। 'मैंने सिर्फ यह बताया कि कैसे सेना सरकारें गिराती है, चुनावों को प्रभावित करती है, अदालतों को मोड़ती है और भ्रष्टाचार में लिप्त है।'

ये भी पढ़ें Asim Munir अपनी बदजुबानी से नहीं आ रहे बाज, कश्मीर को लेकर फिर उगला जहर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+