पाकिस्तान के पीएम ने नूपुर शर्मा के बयान की कड़ी निंदा की, जानें क्या कहा
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने पैगंबर मोहम्मद पर की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की है।
इस्लामाबाद, 6 जून : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आरोप लगाया है कि भारत की वर्तमान सरकार धार्मिक स्वतंत्रता और खासकर मुसलमानों के अधिकारों को कुचल रही है। पाक पीएम शहबाज शरीफ ने इस्लाम के पैगंबर के खिलाफ कथित रूप से आहत करने वाली टिप्पणी की घोर निंदा की है।
Recommended Video

पाकिस्तान के पीएम ने कड़ी निंदा की
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने इस मसले पर ट्वीट किया, 'मैं अपने प्यारे पैगंबर के बारे में भारत के बीजेपी नेता की आहत करने वाली टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।'
मुसलमानों के अधिकारों को कुचला जा रहा है
शहबाज ने आगे भारत में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वहां की वर्तमान सरकार धार्मिक स्वतंत्रता और विशेष तौर पर मुसलमानों के अधिकारों को कुचल रही है। यह बार-बार कहा गया है कि मोदी के नेतृत्व में भारत धार्मिक स्वतंत्रता को कुचल रहा है और मुसलमानों को प्रताड़ित कर रहा है। दुनिया को इस पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, पैगंबर पर की गई अभद्र टिप्पणी के लिए भारत को फटकार लगनी चाहिए। पैगंबर के लिए हमारा प्यार सर्वोच्च है।
कतर ने भारतीय राजदूत को तलब किया
वहीं, दूसरी तरफ कतर के विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उन्होंने पैगंबर मोहम्मद के बारे में भारतीय जनता पार्टी के नेता की विवादित टिप्पणीयों को लेकर यहां भारतीय राजदूत दीपक मित्तल को तलब किया है।
कुवैत ने भी भारतीय राजदूत को तलब किया
इस बीच कुवैत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय राजदूत को रविवार को तलब किया गया और एशिया मामलों के सहायक विदेश मंत्री ने उन्हें एक आधिकारिक विरोध नोट सौंपा। इस नोट में पैगंबर के खिलाफ भाजपा नेता की विवादित बयान को खारिज करते हुए इनकी निंदा की गई है।
प्राथिमिक सदस्यता निलंबित
बता दें कि, पैगंबर मोहम्मद पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर नूपुर शर्मा की प्राथिमिक सदस्यता निलंबित कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद नूपुर शर्मा ने कहा कि मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो अपने शब्द वापस लेती हूं। बता दें कि एक टीवी न्यूज चैनल पर बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने कथित तौर पर पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर दी थी।
नूपुर शर्मा ने ट्वीट किया...
नूपुर शर्मा ने इस पूरे मामले पर कहा, रोजाना मेरे आराध्य शिवजी का अपमान किया जा रहा था, मैं शिवजी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाई। मैंने रोष में आकर कुछ चीजें कह दीं।












Click it and Unblock the Notifications