पाकिस्‍तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, बोला हमें बलि का बकरा न बनाए US

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहीद अब्बास खकानी ने कहा है कि कश्मीर पर भारत का अवैध कब्जा है और अंतरराष्ट्रीय संगठनों को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए। पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि हमने आतंकवाद के खिलाफ बहुत लड़ाई लड़ी है। उनके अनुसार, आतंकवाद के खिलाफ अब अमेरिका समेत दुनिया के अन्य देशों को लड़ने की जरूरत है। खकानी का यह बयान तब आया है, जब हाल ही में अमेरिका ने अफगानिस्तान पर फेल हो रही पॉलिसी के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था।

पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग

पाकिस्तानी पीएम ने इंटरव्यू में कश्मीर राग अलापते हुए कहा कि भारत जम्मू-कश्मीर के लोगों के उनके आत्मनिर्णय की सजा दे रहा है। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर में भारत की 7 लाख से भी ज्यादा फौजे खड़ी है, जो दुनिया का सबसे खतरनाक मिलिट्री एरिया बन चुका है।

शाहीद अब्बास खकानी ने कहा कि वे दक्षिण एशिया में शांति चाहते हैं और यह तभी संभव है जब अंतरराष्ट्रीय संगठन कश्मीर मुद्दे पर हस्तक्षेप करें। उन्होंने कहा कि वे शांति और बातचीत के माध्यम से कश्मीर मुद्दे पर बात करना चाहते हैं। हालांकि, भारत बहुत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि आतंकवाद को छोड़कर कश्मीर कोई मुद्दा नहीं है।

अमेरिका ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को कोई बार लताड़ लगाई है। अमेरिका ने हाल ही में कहा था कि जब तक पाकिस्तान नहीं चाहता, तब तक अफगानिस्तान में चरमपंथियों समाप्त नहीं किया जा सकता। आतंकवाद और अफगानिस्तान नीति को लेकर पाक पीएम ने कहा कि सीमा पर हमने आतंकवाद को खत्म किया है। अमेरिका की इशारा करते हुए कहा कि दूसरे देशों की असफलताओं पर पाकिस्तान को बलि का बकरा नहीं बनाया जाए।

बता दें कि इसी माह अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन पाकिस्तान का दौरा करने वाले हैं, जहां आतंकवाद के खिलाफ ज्वॉइंट फाइट, क्षेत्रीय शांति और अफगानिस्तान मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+