इमरान खान ने RSS को बताया भारत-पाक के बीच दुश्मनी की दीवार, तालिबान के सवाल पर भागे
इमरान खान ने आरएसएस की विचारधार पर सवाल खड़े किए हैं, जिसपर भारत की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है।
ताशकंद, जुलाई 16: मुस्लिम देश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया के लिए उज्बेकिस्तान के ताशकंद के दौरे पर गये इमरान खान से भारतीय पत्रकार ने सीधा सवाल पूछ लिया, जिसपर उन्होंने वही रटा-रटाया जवाब दिया है, लेकिन जब भारतीय पत्रकार ने इमरान खान से काउंटर सवाल किया तो वो बिना जवाब दिए ही चलते बने।

आरएसएस पर निशाना
इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय संगठन आरएसएस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वो भारत से बातचीत करने के लिए हमेशा तैयार हैं, लेकिन आरएसएस की विचारधारा बीच में आ गई है। हम बार-बार 'इस्लामिक' शब्द का जिक्र इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि इमरान खान ने उस भारतीय लोकतांत्रिक पार्टी पर सवाल उठाया है, जिसका भारतीय संविधान पर पूर्ण आस्था है, और जिसे धर्मनिरपेक्षता पर यकीन है । जबकि, इमरान खान जिस देश के प्रधानमंत्री हैं, वहां सिर्फ और सिर्फ मुस्लिम ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं। पाकिस्तान में एक अल्पसंख्यक समुदाय का नागरिक प्रधानमंत्री नहीं बन सकता है और पाकिस्तान एक मुस्लिम मुल्क है, वही उस देश की पहली और आखिरी पहचान है।
Recommended Video
भारत से करना चाहते हैं बातचीत
इमरान खान से ताशकंद में भारतीय समाचार एजेंसी एएनआई ने सवाल पूछा था कि 'क्या आतंकवाद और बातचीत एक साथ हो सकती है?' इस सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए इमरान खान ने कहा कि 'हम भारत से सभ्य तरीके से बात करना चाहते हैं, हम इंतजार कर रहे हैं कि हम सभ्य पड़ोसी बनकर रहें, लेकिन करें क्या आरएसएस की आइडियोलॉजी रास्ते में आ गई है'। वहीं, एएनआई ने पाकिस्तान और तालिबान के बीच के संबंध पर भी इमरान खान से सवाल पूछा, लेकिन उन्होंने सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।
इमरान खान को जवाब
वहीं, भारत के केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को करारा जवाब दिया है। आरएसएस पर सवाल उठाने के सवाल पर कौशल किशोर ने कहा कि 'पाकिस्तान में आतंकवाद की गहरी जड़ें हैं और इमरान खान को पता है कि पाकिस्तान आतंकियों के लिए जन्नत है।' उन्होंने कहा कि 'आरएसएस पर आरोप लगाने का कोई मतलब नहीं है और उन्होंने बेवजह का बयान दिया है क्योंकि आरएसएस समरसता को सिखाता है'












Click it and Unblock the Notifications