विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाला मेजर मारा गया, PAK की सरजमीं पर किसने किया ढेर?
पाकिस्तान आर्मी का मेजर मोइज अब्बास शाह (Major Moiz Abbas Shah) आतंकियों की गोली का शिकार हो गया। ये वही अधिकारी है जिसने 2019 में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन (Abhinandan Varthaman) वर्तमान को पकड़ने का दावा किया था। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के साथ मुठभेड़ में मोइज शाह की मौत हो गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना दक्षिण वजीरिस्तान में एक एंटी-टेरर ऑपरेशन के दौरान हुई, जिसमें मोइज शाह के साथ लांस नायक जिब्रानुल्लाह (Jibranullah) भी मारा गया। पाकिस्तानी सेना ने इस बात की पुष्टि की है।

कौन था मेजर मोइज शाह ?
37 साल का मोइज शाह पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) का हिस्सा था। 2019 में पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के बाद भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच तनाव चरम पर था। इसी दौरान बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद जवाबी कार्रवाई में विंग कमांडर अभिनंदन का मिग-21 बाइसन क्रैश हो गया था और वो पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में गिर पड़े थे। मोइज शाह ने ही उनके पकड़े जाने का दावा किया था, जिसके बाद अभिनंदन को कुछ दिन बाद भारत लौटाया गया।
TTP कैसे बना पाकिस्तान के लिए सिरदर्द?
TTP की शुरुआत 2007 में हुई थी, जब पाकिस्तानी सेना ने इस्लामाबाद के लाल मस्जिद (Lal Masjid) ऑपरेशन को अंजाम दिया। शुरुआत में पाक सरकार और ISI की शह पर पनपे ये आतंकी अब खुद पाकिस्तान की सेना और नागरिकों को निशाना बना रहे हैं।
आतंकी हमले में PAK के 116 जवानों की मौत
साल 2024 में ही 1,200 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक और पुलिस कर्मी इनके हमलों में मारे गए, जबकि 2025 में अब तक 116 जवानों की जान जा चुकी है।
TTP के खतरनाक नेटवर्क की जड़ें कहां?
TTP का नेटवर्क जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) और लश्कर-ए-झंगवी (Lashkar-e-Jhangvi ) जैसे आतंकी संगठनों से जुड़ा रहा है। इन संगठनों के ट्रेनिंग कैंपों में TTP के कई बड़े आतंकी तैयार हुए। TTP के मौजूदा सरगना नूर वली मेहसूद समेत कई नेताओं को ISI की शह पर पाकिस्तान ने ही पाल-पोस कर बड़ा किया। आज वही TTP पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications