पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिर झटका, ब्रिटेन ने उठाया सख्त कदम, 'खतरनाक देश' की लिस्ट में डाला

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को एक और धक्का लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूके के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (Foreign, Commonwealth and Development Office) ने 'यात्रा के लिए खतरनाक' देशों की सूची अपडेट की है। इस सूची में इस बार ब्रिटेन ने पाकिस्तान को भी शामिल किया है।

ब्रिटेन ने पाकिस्तान को यात्रा के लिहाज से बहुत खतनाक देशों की सूची में डाल दिया है। पाक के न्यूज प्लेटफॉर्म जियो न्यूज के मुताबिक ब्रिटेन की इस सूची में रूस, यूक्रेन, इज़राइल, ईरान, सूडान, लेबनान के अलावा ब्रिटेन के नागरिकों के लिए यात्रा करने के लिए "बहुत खतरनाक" देशों में पाकिस्तान को भी शामिल किया गया है।

Pakistan dangerous countries list in Britain

पाकिस्तान के अलावा ये देश भी ब्रिटेन की ब्लैक लिस्ट में
ब्रिटेन यात्रा के उद्देश्य से देश की लिस्ट अपडेट करता रहता है। इस लिस्ट में नए जोड़े गए देश वे हैं जो संघर्ष में शामिल हैं, जिनमें रूस, यूक्रेन, इज़राइल, ईरान, सूडान, लेबनान, बेलारूस और फिलिस्तीनी क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा ब्लैक लिस्ट में डाले गए देशों में अफगानिस्तान, बुर्किना फासो, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, चाड, हैती, इराक, इज़राइल, लेबनान, लीबिया, माली, नाइजर, उत्तर कोरिया, सोमालिया, सोमालीलैंड, दक्षिण सूडान, सीरिया, वेनेजुएला और यमन भी शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक अपडेटेड एफसीडीओ अलर्ट के मुताबिक ब्रिटेन की लिस्ट में प्रतिबंधित देशों की कुल संख्या 24 है। ब्रिटेन ब्लैक लिस्ट के अलावा रेड लिस्ट भी जारी करता है। इस लिस्ट में शामिल देशों में जब तक बिल्कुल आवश्यक न हो यात्रा से बचना चाहिए। ब्रिटेन ने नई सूची अपडेट करने के साथ कहा है कि, "अगर आप ब्रिटेन से बाहर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो याद रखें कि काली सूची में शामिल देशों या लाल सूची में शामिल देशों की यात्रा न करें।"

पाकिस्तान में 2021 से बढ़ रही हिंसा की घटनाएं

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में, पाकिस्तान में हिंसा से संबंधित 1,524 मौतें हुईं और 789 आतंकी हमलों और आतंकवाद विरोधी अभियानों में 1,463 लोग घायल हुए, जिनमें लगभग 1,000 नागरिक और सुरक्षा बल के जवान मारे गए> इसके अलावा, कुल मिलाकर, डाकूओं सहित मौतें, छह साल के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर रहीं, जो 2018 के स्तर से अधिक और 2017 के बाद से सबसे अधिक है। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि पाकिस्तान में वर्ष 2021 से लगातार तीन वर्षों से हिंसा की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+