पाकिस्तान: बच्चों को मिला रॉकेट लॉन्चर का गोला, खिलौना समझ ले आए घर, अचानक हुए धमाके में 9 की मौत

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक घर में रॉकेट लॉन्चर का गोला फटने से एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। यह घटना आज बुधवार की है। इस हादसे में कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

कशमोर-कंधकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहिल खोसा ने कहा कि बच्चों को मैदान में खेलते समय एक रॉकेट का गोला मिला जिसे वे उसे घर ले आए। घर में इसके साथ खेलने के दौरान अचानक वह विस्फोट हो गया।

nine dead after rocket explodes

जिला प्रशासन के मुताबिक, विस्फोट सुबह करीब 9 बजे हुआ। एसएसपी ने कहा कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और आगे की जांच चल रही है और कंधकोट सिविल अस्पताल में "आपातकाल" घोषित कर दिया गया है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि रैपिड रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची और पीड़ितों को स्थानीय तालुका अस्पताल में भर्ती कराया।स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि 10 लोगों को स्वास्थ्य सुविधा में लाया गया।

घायल की पहचान शाह अली की 40 वर्षीय पत्नी शाइस्ता के रूप में हुई, जिसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सिंध के मुख्यमंत्री न्यायमूर्ति मकबूल बकर ने प्रांतीय महानिरीक्षक से इस मामले की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में बताया जाए कि प्रांत के काशमोर जिले की कंधकोट तहसील के जांगी सुब्जवाई गोथ गांव तक एक रॉकेट लॉन्चर का गोला कैसे पहुंचा।

उन्होंने रिपोर्ट में पूछा है कि, "क्या कच्चे इलाकों में हथियारों के किसी जखीरे की तस्करी की जा रही थी? या फिर गोठ (गांव) में डकैतों के समर्थक मौजूद हैं?" घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बकर ने महानिरीक्षक को घटना की "विस्तृत रिपोर्ट" सौंपने का निर्देश दिया है।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी सरकार से उस विस्फोट की जांच की मांग की है जिसमें निर्दोष ग्रामीणों की जान चली गई।

पार्टी अध्यक्ष ने इस बात पर अफसोस जताया कि सिंध और पंजाब के कच्चे इलाके कई आपराधिक गिरोहों का घर हैं और उन्होंने सरकार से इस क्षेत्र को ऐसे तत्वों से मुक्त कराने का आग्रह किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+